प्रमोद मिश्रा
रायपुर। 09 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) को मुख्यमंत्री पूरे दिनभर के दौरे पर रहेंगे। सुबह 10:45 बजे वे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और जुबली हॉल, ओमाया गार्डन, फुंडहर चौक, वीआईपी रोड, रायपुर पहुंचकर सुजलाम भारत जल संरक्षण एवं जल संवर्धन पर कार्यशाला 2025 में हिस्सा लेंगे।

कार्यशाला के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से उड़ान भरकर कोरबा जिले के कटघोरा मेला ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे। वहां से वे कसनिया मोड़ जाकर भगवान सहस्त्रबाहु चौक पर भूमिपूजन कार्यक्रम करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री रामपुर चौक पहुँचकर वीर शहीद सीताराम कंवर जी की मूर्ति का अनावरण करेंगे और तत्पश्चात सातगढ़ कवंर समाज केन्द्रीय भवन, महेशपुर में आयोजित आम सभा में भाग लेंगे।
दोपहर में मुख्यमंत्री बेमेतरा जिले के शासकीय पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय परिसर और बेसिक स्कूल मैदान में जाएंगे, जहां विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और हितग्राही सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
संपूर्ण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:30 बजे रायपुर मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।



