8 Sep 2026, Tue
Breaking

CG में देह व्यापार पर बड़ी कार्रवाई : नाबालिग को जबरन जिस्म फरोशी के जाल में धकेलने वाली दो महिला गिरफ्तार, रोजगार का वादा देकर गलत काम में धकेला

• मध्यप्रदेश की रहने वाली है नाबालिग

• रोजगार की तलाश में दुर्ग पहुंची, जिसफरोशी के जाल में जकड़ गई

दुर्ग, 10 अक्टूबर 2025

 

 

दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। महिला ने मध्यप्रदेश की नाबालिग को काम दिलाने झांसा देकर जबरदस्ती देहव्यापार में धकेला। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 2 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, थाना मोहन नगर में प्रार्थिया ने लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बतायी कि वह जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश की रहने वाली है। वह नवरात्रि में मैंहर घुमने जाने के नाम पर घर से निकली थी। मेला खत्म होने के बाद कटनी स्टेशन पर यात्री प्रतिक्षालय में प्रीति नाम के महिला से जान पहचान होने पर अपने साथ काम कराने एवं काम दिलाने के नाम पर दुर्ग लेकर आ गई।

आरोपी महिला द्वारा पीड़िता का आपत्तिजनक फोटो खिचकर फोटो को लोगो के पास भेजती थी और पीड़िता को घर पर बंधक बनाकर लोगो से अवैध संबंध स्थापित करने कहती थी। युवती द्वारा मना करने पर जबरजस्ती दबाव बनाती थी। पीडिता द्वारा बंद कमरे से खुद को छुडाकर थाना उपस्थित आकर हालात बताने पर थाना मोहन नगर में अपराध धारा 137(2), 98, 64(2), 115(2), 3 (5) बीएनएस, 4, 6 पाक्सो एक्ट, 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर विशेष टीम गठित कर पीड़िता के निशानदेही पर घेराबंदी कर संदेहियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया गया। संदेहियों द्वारा अपराध का घटित करना स्वीकार करने एवं पर्याप्त साक्ष्य होने पर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।

पढ़ें   गृह मंत्री का OSD बताकर क्रिकेट खिलाड़ियों पर झाड़ रहा था धौंस, शिकायत के बाद पुलिस ने भेजा जेल

गिरफ्तार आरोपी-
01. प्रीति बेसरा उम्र 22 साल निवासी दल्लीराजहरा, हाल निवास उरला थाना मोहन नगर।
02. सीमा सोनी उम्र 47 साल उरला थाना मोहन नगर।

Share

 

 

 

 

 

You Missed