21 Jul 2026, Tue
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय रायपुर, रायगढ़ और GPM जिले के कार्यकमों में होंगे शामिल…PCC के सह प्रभारी विजय जांगिड़ तखतपुर और मुंगेली के कार्यक्रमों में होंगे शामिल…रायपुर सहित कई जिलों में होगी भारी बारिश…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 11 अक्टूबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर, रायगढ़ और जीपीएम जिले के कार्यक्रमों में शामिल होंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 11:30 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री धन – धान्य कृषि योजना कार्यक्रम में शामिल होंगे । इसके बाद हेलीपेड पहुंचकर रायगढ़ जिले के रामचंडी मंदिर, झगरपुर के लिए उड़ान भरेंगे । रामचंडी मंदिर में दर्शन करने के पश्चात झगरपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे । फिर वहां से उड़ान भर मटियाडांड पहुंचकर अन्तर्राष्ट्रीय भैना समाज सामाजिक नवाखाई महोत्सव एवं सामाजिक सम्मान समारोह में शामिल होंगे । उसके पश्चात रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे ।

 

 

कांग्रेस के सह प्रभारी का तखतपुर और मुंगेली में कार्यक्रम

कांग्रेस के प्रदेश सहप्रभारी विजय जांगिड़ आज तखतपुर और मुंगेली के कार्यक्रमों में शामिल होंगे । पहले तखतपुर में वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान में शामिल होंगे । इसके बाद मुंगेली में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान में शामिल होने के बाद बिलासपुर लौटकर रात्रि विश्राम करेंगे ।

आज का मौसम

मौसम विभाग ने प्रदेश की राजधानी रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, बलौदाबाजार, मुंगेली समेत 30 जिलों में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवा के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार मानसून छत्तीसगढ़ में सामान्य से अधिक सक्रिय है, जिसके कारण राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। सरगुजा जिले में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है जिससे सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है।

Share
पढ़ें   रायपुर रेंज में चला ऑपरेशन ‘NISCHAY’: पांच जिलों में ढाई सौ ठिकानों पर रेड, 270 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद