7 Mar 2026, Sat

रायपुर जिले में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान: 1.19 लाख से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, महिलाओं और बच्चों को मिला व्यापक लाभ

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 11 अक्टूबर 2025

महिलाओं और परिवारों को समग्र स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक जिलेभर में संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार और कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में इस अभियान में कुल 2,426 स्वास्थ्य शिविर और 210 विशेषज्ञ शिविर लगाए गए।

अभियान के दौरान कुल 1,19,791 नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की गई। बीपी जांच में 21,679 पुरुष और 31,948 महिलाओं ने भाग लिया, जबकि डायबिटीज स्क्रीनिंग में 18,301 पुरुष और 27,177 महिलाओं की जांच हुई। कैंसर स्क्रीनिंग के अंतर्गत 13,230 लोगों की ओरल कैंसर, 6,425 महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर और 5,186 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर जांच की गई।

14,833 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई, 9,178 लोगों का एनीमिया परीक्षण हुआ और 7,391 बच्चों का टीकाकरण किया गया। 19,186 बच्चों को पोषण संबंधी परामर्श दिया गया, वहीं 8,158 किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता पर शिक्षित किया गया। टीबी जांच में 5,192 लोगों की स्क्रीनिंग हुई और 726 “निश्चय मित्र” पंजीकृत हुए। सिकल सेल स्क्रीनिंग में 5,920 लोगों की जांच हुई और 740 लाभार्थियों को सिकल सेल कार्ड वितरित किए गए।

अभियान के दौरान 47,453 लोगों को स्वास्थ्य काउंसलिंग दी गई और 869 लोगों के पीएम-जय एवं वय वंदना कार्ड बनाए गए। इस अभियान में महिलाओं, किशोरियों और पुरुषों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

यह पहल रायपुर जिले में समग्र स्वास्थ्य जागरूकता और परिवारों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।


Share
पढ़ें   वेदांता झारसुगुड़ा ने रचा रिकॉर्ड: 5,000 से अधिक सिम्युलेटर ड्राइवर ट्रेनिंग सत्र पूरे, सुरक्षित ड्राइविंग संस्कृति को मिल रही नई दिशा

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.