7 Mar 2026, Sat
Breaking

KBC में दुर्ग के पर्यावरण प्रेमी रोम शंकर यादव को मिला ‘फोर्स फॉर गुड हीरोज’ सम्मान : अमिताभ बच्चन बोले- मैं भी बच्चों के जन्मदिन पर पौधा लगाऊंगा, 27 सालों में 8.5 लाख पेड़ लगाए और बंजर जमीन को बनाया हरित साम्राज्य

दुर्ग, 11 अक्टूबर 2025

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पर्यावरण प्रेमी रोम शंकर यादव को ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) के सेट पर ‘फोर्स फॉर गुड हीरोज’ सम्मान से नवाजा गया। पिछले 27 सालों से रोम शंकर जन्मदिन और मांगलिक अवसरों पर पौधारोपण कर रहे हैं।

अमिताभ बच्चन ने केबीसी पर उनके काम की सराहना करते हुए कहा कि उनकी पहल समाज में नई चेतना जगाती है। उन्होंने कहा कि अब वे भी अपने परिवार के जन्मदिन पर पौधे लगाएंगे और अपने बच्चों के नाम पौधा रोपेंगे। अमिताभ ने सभी दर्शकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों के जन्मदिन पर एक पौधा जरूर लगाएं।

रिसाली नगर निगम क्षेत्र के डूंडेरा गांव के रहने वाले रोम शंकर पेशे से पत्रकार हैं। वे जल, जंगल और जमीन से जुड़े मुद्दों पर लेखन करते रहे हैं और पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उनकी टीम ‘हितवा संगवारी’ ने अब तक 8.5 लाख से अधिक पेड़ लगाए और संरक्षित किए हैं।

रोम शंकर ने बताया कि विरोध और संघर्ष के बावजूद उनका उद्देश्य पेड़ों की सुरक्षा और संवर्धन है। उन्होंने कहा कि अगर हर व्यक्ति अपने जन्मदिन या खुशी के मौके पर एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे, तो पृथ्वी फिर से हरी-भरी होगी।

इस सम्मान ने न केवल दुर्ग, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व महसूस कराया। आदित्य बिड़ला ग्रुप की ओर से यह सम्मान उन्हें दिया गया।

Share
पढ़ें   रायपुर में 23 जनवरी से कमिश्नर प्रणाली लागू : पढ़िए क्या होता है कमिश्नर प्रणाली, कानून व्यवस्था को मजबूत करने के कितना अहम?

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed