21 Jul 2026, Tue
Breaking

CG में हिंदू युवती को शादी का झांसा देकर साजिद अहमद ने लूटी अस्मत : सोशल मीडिया से फ्रेंडशिप कर बनाया युवती का अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर करता रहा दुष्कर्म, साजिद के मोबाइल से न्यूड वीडियो बरामद

गांव से शहर आकर पढ़ रही युवती हुई शिकार

• शादी का झांसा देकर बनाया संबंध

बिलासपुर, 12 अक्टूबर 2025

 

 

शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, मानसिक प्रताड़ना और जबरन गर्भपात करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी साजिद अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आरोपी ने पहले प्रेम संबंध का नाटक कर युवती को अपने जाल में फंसाया। इसके बाद उसके प्राइवेट वीडियो और फोटो बना लिए, जिनके जरिए वह उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस जांच में आरोपी के मोबाइल से 40 से अधिक आपत्तिजनक वीडियो बरामद हुए हैं। मामले की गंभीरता तब और बढ़ गई जब पीड़िता ने बताया कि दुष्कर्म के चलते वह गर्भवती हो गई थी, जिसके बाद आरोपी ने जबरन उसका गर्भपात करवाया। पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी द्वारा उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा।

जब युवती इस अत्याचार से पूरी तरह टूट गई, तो उसने साहस जुटाकर सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी साजिद अहमद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Share
पढ़ें   हाथियों की मौत की होगी वैज्ञानिक पड़ताल: 78 अफसरों को मिला फोरेंसिक प्रशिक्षण, केदार कश्यप बोले—वन्यजीव संरक्षण हमारी प्राथमिकता

 

 

 

 

 

You Missed