21 Jul 2026, Tue

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय रायपुर के कार्यक्रम में होंगे शामिल…DEPUTY CM अरुण साव BJP कार्यालय में सुनेंगे आमजन और कार्यकर्ताओं की समस्याएं…कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत का सक्ती जिला प्रवास…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 14 अक्टूबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर के कार्यक्रम में शामिल होंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक ‘विश्व मानक दिवस’ कार्यक्रम में शामिल होंगे । यह कार्यक्रम भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में कराया जा रहा है । सीएम सुबह 11 बजे इस कार्यक्रम में शामिल होंगे ।

 

 

DEPUTY CM सुनेंगे बीजेपी कार्यालय में समस्याएं

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज बीजेपी कार्यालय में सहयोग केंद्र में आमजन और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे । सहयोग केंद्र में बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता के साथ आमजन पहुंचते हैं और अपने समस्या और मांगों को मंत्री के सामने रखते हैं, इसी कड़ी में आज अरुण साव आमजन और कार्यकर्ताओं की समस्या सुनने उपलब्ध रहेंगे ।

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत का सक्ती जिला प्रवास

छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब आज अपने प्रभार जिला सक्ती पहुंचेंगे । यह पहला मौका होगा जब बतौर जिला प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत सक्ती जाएंगे । गुरु खुशवंत साहेब दो दिनों तक सक्ती जिले के प्रवास में रहेंगे । इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी बैठक भी करेंगे । जानकारी के मुताबिक जिले के अधिकारियों के साथ भी बैठक होगी ।

किशोर न्याय अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अभिनव कार्यक्रम का आज शुभारंभ

महिला एवं बाल विकास विभाग के छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण समिति द्वारा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम के अंतर्गत बच्चों के संस्थागत एवं गैर संस्थागत देखरेख के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अभिनव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ आज महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में रायपुर के खम्हारडीह स्थित शासकीय बालिका गृह में होगा।

पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बैंक ऑडिट-एआई कॉन्फ्रेंस, IIT भिलाई में इंडस्ट्री कॉन्क्लेव और ‘भारत 2047’ कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल...

प्रशिक्षण में जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, संरक्षण अधिकारी गैर संस्थागत, बाल देखरेख संस्थाओं के अधीक्षक एवं बाल कल्याण अधिकारी भाग लेंगे।

आज का मौसम

मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, सक्ती, बलौदाबाजार, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा समेत 12 जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार मानसून छत्तीसगढ़ में सामान्य से अधिक सक्रिय है, जिसके कारण राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर में बारिश के साथ-साथ दिन भर घने बदल छाए रहने की संभावना जताई है।

Share