8 Mar 2026, Sun
Breaking

सुकमा ब्रेकिंग: 50 लाख के ईनामी सहित 27 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 10 महिलाएं भी शामिल — शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर छोड़ा हिंसा का रास्ता

सुकमा, छत्तीसगढ़, 15 अक्टूबर 2025


जिला सुकमा में आज नक्सल विरोधी मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। कुल 27 सक्रिय माओवादियों, जिनमें 10 महिलाएं और 17 पुरुष शामिल हैं, ने सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित माओवादियों में पीएलजीए बटालियन नंबर-01 के 2 हार्डकोर माओवादी और अन्य इलाकों में सक्रिय कई सदस्य शामिल हैं।

इन आत्मसमर्पित माओवादियों में 1 पर 10 लाख, 3 पर 8-8 लाख, 1 पर 3 लाख, 2 पर 2-2 लाख और 9 पर 1-1 लाख का इनाम घोषित था — कुल मिलाकर 50 लाख रुपये का इनामी समूह पुलिस के सामने सरेंडर हुआ है।

आत्मसमर्पण करने वालों में 1 सीवायसीएम, 15 पार्टी सदस्य और 11 अग्र संगठन के सदस्य हैं।
इन सभी ने छत्तीसगढ़ शासन की “नक्सलवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति” और “नियद नेल्ला नार योजना” से प्रेरित होकर आत्मसमर्पण किया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस के लगातार बढ़ते प्रभाव, अंदरूनी इलाकों में नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना और माओवादी संगठन के अंदर फैले भेदभाव व अत्याचारों से तंग आकर उन्होंने समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया।

इस अभियान में जिला बल, डीआरजी, विआशा सुकमा, इंटेरोगेशन सेल, आसूचना शाखा, एसटीएफ, सीआरपीएफ (02, 74, 131, 151, 216, 217) और कोबरा 203 वाहिनी की भूमिका अहम रही।

आत्मसमर्पित सभी माओवादियों को “छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति 2025” के तहत प्रत्येक को ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि और अन्य सरकारी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

Share
पढ़ें   पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव ई-पंचायत वेब पोर्टल का करेंगे शुभारंभ, विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, मूल्यांकन, मॉनिटरिंग और प्रशिक्षण के लिए एक ही पोर्टल पर शुरू किए जा रहे हैं कई मॉड्युल

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed