7 Jun 2026, Sun

CM विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने आयुष्मान भारत योजना में हासिल किया देश में शीर्ष स्थान, भोपाल में मिला श्रेष्ठ प्रदर्शन राज्य का सम्मान

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 15 अक्टूबर 2025

 

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्रियान्वयन में देश में पहला स्थान हासिल कर दिया है। जनवरी 2025 तक योजना के कार्यान्वयन में छत्तीसगढ़ सबसे पीछे था, लेकिन मुख्यमंत्री की सतत मॉनीटरिंग और प्रभावी रणनीतियों के चलते मात्र नौ माह में राज्य ने राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन दर्ज किया।

भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) कॉन्क्लेव में छत्तीसगढ़ को इस उत्कृष्ट कार्य के लिए “श्रेष्ठ प्रदर्शन राज्य” का सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान राज्य की अथक मेहनत और स्वास्थ्य क्षेत्र में अनुकरणीय कार्यशैली का प्रमाण है।

एनएचए ने विशेष रूप से योजना के दावों की प्रक्रिया में टर्नअराउंड टाइम घटाने, फील्ड ऑडिट का सफल आयोजन, और लाभार्थियों को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने जैसे पहलुओं की सराहना की। राज्य सरकार ने सभी संबंधित हितधारकों के लिए व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर योजना की पहुंच और प्रभावशीलता को बढ़ाया।

मुख्यमंत्री साय ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि यह प्रयास छत्तीसगढ़ के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मील का पत्थर साबित होगा।

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना भारत सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजना है, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करती है और सार्वजनिक व निजी अस्पतालों में द्वितीयक व तृतीयक देखभाल सुनिश्चित करती है।


Share
पढ़ें   CG में शुरू होगी ‘‘मुख्यमंत्री गुड गवर्नेंस फेलो योजना’’ : गुड गवर्नेंस रीजनल कॉन्फ्रेंस में CM विष्णुदेव साय ने की घोषणा, मूलनिवासी छात्रों के लिए पब्लिक पॉलिसी एण्ड गवर्नेस में मास्टर पाठ्यक्रम होगा शुरू

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.