प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 16 अक्टूबर 2025

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता बनवारीलाल अग्रवाल का आज निधन हो गया। 78 साल की उम्र में उनके निधन की खबर से प्रदेश की राजनीति और भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई है।
बनवारीलाल अग्रवाल ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कटघोरा विधानसभा क्षेत्र से की थी। उन्होंने 1993 में पहली बार विधायक पद का चुनाव लड़ा और कांग्रेस के कृष्णलाल जायसवाल को 7,414 मतों के अंतर से हराया। इसके बाद 1998 में उन्होंने कांग्रेस के जय सिंह अग्रवाल को हराकर कटघोरा से पुनः विधायक चुने गए।
मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ के विभाजन के बाद 2003 में कटघोरा निर्वाचन क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेस नेता बोधराम कंवर के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन इस बार हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2008 में कोरबा विधानसभा क्षेत्र से जयसिंह अग्रवाल के खिलाफ चुनाव लड़ा और मात्र 587 मतों के अंतर से हार गए।
उनका निधन प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में एक बड़ा नुकसान माना जा रहा है। भाजपा ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।





