24 Jul 2026, Fri

CG में बुलडोजर ACTION : जहां मां शबरी ने खिलाए भगवान श्रीराम को बेर, वहां चला अवैध मदरसा पर प्रशासन का बुलडोजर, प्रशासन के सख्त रवैए से सरकारी जमीन हुई कब्जामुक्त

शिवरीनारायण में नगर पंचायत की बड़ी कार्रवाई

• प्रशासन के सख्त रवैए से हड़कंप

ग्राउंड जीरो से सुदर्शन मानिकपुरी की रिपोर्ट

 

 

प्रमोद मिश्रा

शिवरीनारायण, 16 अक्टूबर 2025

छत्तीसगढ़ का वह स्थल जहां मां शबरी ने भगवान श्रीराम को जूठे बेर खिलाए थे, उस पवित्र स्थल शिवरीनारायण में आज नगर पंचायत विभाग और प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है । शिवरीनारायण में अवैध मदरसे पर प्रशासन का बुलडोजर चला है और सरकारी जमीन पर बने अवैध मदरसे को ढहा दिया गया है । दरअसल, 15 अक्टूबर तक अवैध अतिक्रमण से कब्जा हटाने का नोटिस प्रशासन ने दिया था, लेकिन तय सीमा में भी कब्जा नहीं हटाने से प्रशासन की टीम सुबह – सुबह पहुंची और अवैध अतिक्रमण को साफ करने लग गई । प्रशासन की इस सख्त रवैए को देखकर नगरवासी भी हतप्रभ रह गए ।

कब्जा हटाने में दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल थवाईत, ASP और नगर पंचायत के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है । दरअसल, यह भूमि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए आरक्षित हुई है । अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई गोमाता औषधालय पर भी हुई है ।

 

Share
पढ़ें   बस्तर गोंचा महापर्व का न्योता लेकर CM विष्णु देव साय से मिले प्रतिनिधि: तुपकी चलाकर भगवान जगन्नाथ को दी सलामी