23 Jul 2026, Thu

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय बिहार में सम्राट चौधरी और नितिन नबीन के नामांकन में होंगे शामिल…DEPUTY CM अरुण साव भी बिहार में करेंगे प्रचार…महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े BJP कार्यालय में सुनेंगी आमजनों के साथ कार्यकर्ताओं की समस्याएं…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 16 अक्टूबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी आज से बिहार चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में नजर आने वाले हैं । आज सुबह 9 बजकर 50 मिनट में मुख्यमंत्री विष्णुदेव पटना पहुंच जाएंगे । पटना में सबसे पहले मंदिर में मां काली का दर्शन करने के बाद अपने दौरे की शुरुआत करेंगे । सीएम विष्णुदेव प्रदेश बीजेपी प्रभारी (छत्तीसगढ़) नितिन नबीन की नामांकन सभा में पटना में शामिल होंगे । इसके बाद पटना के ही आमसभा में शामिल होंगे । पटना के बाद तारापुर पहुंचेंगे, जहां बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की नामांकन सभा में शामिल होंगे और इसके बाद मुंगेर विधानसभा से नामांकन भरने वाले कुमार प्रणय के नामांकन सभा में शामिल होंगे । मुख्यमंत्री शाम 6 बजकर 20 मिनट में रायपुर लौट आएंगे ।

 

 

उपमुख्यमंत्री भी बिहार दौरे पर

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी दो दिवसीय बिहार प्रवास पर हैं । आज अपने बिहार प्रवास के दूसरे दिन उपमुख्यमंत्री अरुण साव वैशाली जिले के कई चुनावी सभाओं और नामांकन रैलियों में शामिल होंगे । बिहार में चुनाव प्रचार कर स्पेशल विमान से शाम 5:50 बजे रायपुर लौट आएंगे ।

महिला एवं बाल विकास मंत्री सहयोग केंद्र में रहेगी मौजूद

छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े आज बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर में सहयोग केंद्र में मौजूद रहेंगी । इस दौरान सहयोग केंद्र में आमजनों के साथ कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगी । आपको बताते चलें कि सहयोग केंद्र में सैकड़ों लोग अपनी मांग और समस्याओं को लेकर पहुंचते हैं । कल यानि 17 अक्टूबर को विजय शर्मा सहयोग केंद्र में मौजूद रहेंगे ।

पढ़ें   CM Vishnu Deo Sai की स्वास्थ्य क्रांति का असर: सुकमा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर को मिला NQAS सर्टिफिकेट, 17 केंद्रों ने रचा इतिहास

छत्तीसगढ़ के नेताओं को मिली बिहार में जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ के नेताओं को बिहार में चुनावी प्रचार की बड़ी जिम्मेदारी मिली है । छत्तीसगढ़ के बीजेपी नेताओं में सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा, मंत्री राजेश अग्रवाल और गजेंद्र यादव, विधायक भावना बोहरा और रिकेश सेन बिहार में चुनावी प्रचार संभाले हुए हैं, तो वहीं कांग्रेस से पूर्व सीएम भूपेश बघेल को सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया है ।

Share