सक्ति, 16 अक्टूबर 2025
सक्ती जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की अध्यक्षता में बुधवार को जिला कार्यालय सभागार में पहली समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागवार योजनाओं, राजस्व प्रकरणों, लोक सेवा गारंटी अधिनियम और विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।


बैठक के दौरान मंत्री ने विभागीय कार्यों की धीमी गति और लापरवाही पर कड़ा असंतोष जताया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता को पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, किसी भी स्तर पर शिथिलता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
समीक्षा बैठक के तुरंत बाद कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।
तबादला सूची इस प्रकार है —
- मनमोहन प्रताप सिंह, तहसीलदार भोथिया से डभरा
- सिद्धार्थ अनंत, तहसीलदार जैजैपुर से भोथिया
- संजय मिंज, तहसीलदार डभरा से जैजैपुर
- बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर डभरा से जिला कार्यालय सक्ती
- विनय कुमार कश्यप, डिप्टी कलेक्टर जिला कार्यालय सक्ती से अनुविभागीय अधिकारी (रा.) एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी डभरा
प्रभारी मंत्री की सख्त समीक्षा और कलेक्टर की त्वरित कार्रवाई के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। यह कदम शासन की तेज और पारदर्शी प्रशासन देने की नीति की दिशा में अहम माना जा रहा है।





