प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 17 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार)।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर और कांकेर जिलों के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:50 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान करेंगे।

10:10 बजे वे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगे और 10:15 बजे स्टेट प्लेन से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। 10:55 बजे उनका विमान माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट, जगदलपुर पहुंचेगा। इसके बाद वे 11:00 बजे से 1:30 बजे तक प्रेस वार्ता एवं आरक्षित कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे।
दोपहर 1:35 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर द्वारा जगदलपुर से कांकेर जिले के लिए रवाना होंगे। 2:20 बजे वे भानुप्रतापपुर के फारेस्ट ग्राउंड हेलीपैड पर पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा कार्यक्रम स्थल जाएंगे।
2:25 बजे से 3:25 बजे तक मुख्यमंत्री भानुप्रतापपुर के हाई स्कूल मैदान में आयोजित “13वां स्थापना दिवस सर्व पिछड़ा वर्ग समाज छत्तीसगढ़” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इसके बाद 3:30 बजे वे भानुप्रतापपुर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। 4:15 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर पहुंचेगा और 4:20 बजे वे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर वापस लौटेंगे।
👉 मुख्यमंत्री का यह दौरा बस्तर और कांकेर अंचल में सामाजिक, प्रशासनिक और जनसंवाद के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।





