7 Mar 2026, Sat

CG में मेडिकल शिक्षा को नई उड़ान – NMC ने दी 61 नई पीजी सीटों की मंजूरी, अब राज्य में कुल 377 शासकीय मेडिकल पीजी सीटें उपलब्ध

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 18  अक्टूबर 2025
छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने राज्य के विभिन्न शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में एमडी-एमएस (स्नातकोत्तर) पाठ्यक्रमों के लिए 61 नई सीटों की स्वीकृति प्रदान की है।

आयुक्त चिकित्सा शिक्षा विभाग शिखा राजपूत तिवारी ने बताया कि इन नई सीटों की स्वीकृति के बाद राज्य में अब कुल 377 शासकीय पीजी सीटें उपलब्ध हो गई हैं, जो पहले 316 थीं। इसके अलावा निजी महाविद्यालयों में 186 सीटें हैं।

नई स्वीकृत सीटों का कॉलेजवार वितरण —

  • छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान, बिलासपुर – 21 सीटें
  • भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, राजनांदगांव – 7 सीटें
  • स्व. बलिराम कश्यप स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, जगदलपुर – 8 सीटें
  • स्व. लखी राम अग्रवाल स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायगढ़ – 12 सीटें
  • स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, कोरबा – 13 सीटें

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह राज्य की चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।
उन्होंने कहा, “नई पीजी सीटों की स्वीकृति से छत्तीसगढ़ में विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं आम जनता तक पहुंचेंगी। यह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने का परिणाम है।”

राज्य सरकार का मानना है कि इन नई सीटों से मेडिकल शिक्षा को नई दिशा मिलेगी, साथ ही शासकीय अस्पतालों में विशेषज्ञ सेवाएं और अधिक सुलभ व गुणवत्तापूर्ण होंगी।

🩺 छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा का दायरा लगातार बढ़ रहा है — अब हर क्षेत्र में विशेषज्ञता और सेवा दोनों का विस्तार राज्य की प्राथमिकता है।

Share
पढ़ें   व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते प्रदेश उपाध्यक्ष ने की बलौदाबाजार जिलाधीश से चर्चा, जिलाधीश बोले : भारत सरकार के गृह मंत्रालय और राज्य शासन के निर्देशों का होगा पालन, व्यापारी संघटनो से बात भी हुई

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed