प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 22 अक्टूबर 2025
भारत के सबसे बड़े एल्युमीनियम निर्माता वेदांता एल्युमीनियम ने एक नया पेटेंटेड बिस्मथ-एल्युमीनियम एलॉय विकसित किया है। यह एलॉय सीसा और टिन रहित है और टिकाऊ धातु विज्ञान में नया मील का पत्थर साबित होगा।
कंपनी के लैब परीक्षणों में यह पारंपरिक एलॉय की तुलना में 30% अधिक चिकनी सतह, 8% अधिक तन्यता शक्ति, 21% अधिक यील्ड स्ट्रेंथ और 17% अधिक कठोरता दिखा रहा है। यह एलॉय ऑटोमोटिव, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेक्सटाइल उद्योगों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है।
CEO राजीव कुमार ने कहा, “यह नवाचार स्थिरता और उच्च प्रदर्शन को जोड़ता है। बिस्मथ-एल्युमीनियम एलॉय जिम्मेदार निर्माण और ‘मेक इन इंडिया’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
नया एलॉय एबीएस मैनिफोल्ड, ट्रांसमिशन स्लीव, एयर कंडीशनिंग के पुर्जे, इलेक्ट्रॉनिक कनेक्टर्स और मोबाइल फोन हाउसिंग सहित कई उद्योगों में इस्तेमाल किया जा सकता है। वेदांता का यह कदम 2050 तक नेट जीरो कार्बन लक्ष्य और घरेलू तकनीकी नवाचार को भी मजबूत करता है।





