9 Sep 2026, Wed
Breaking

CG में कलयुगी बेटे ने बाप को उतारा मौत के घाट : काम करने के लिए पिता ने लगाई बेटे को फटकार, तो बेटे ने पिता को पीट – पीटकर मार डाला

• बेरहमी से पिटाई करने पर गई जान

• पुलिस की टीम ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार

बलरामपुर, 27 अक्टूबर 2025

 

 

बलरामपुर जिले के कुसमी पुलिस की टीम ने अपने ही पिता की हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम पंचायत रेहड़ा में आरोपी पुत्र ने डंडे से पीट-पीट कर अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दिया था। पिता की हत्या करने के बाद आरोपी पुत्र कहीं भाग नहीं था बल्कि लाश के पास ही बैठा था।

आपको बता दें कि पिता की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह अपने पुत्र को काम करने के लिए बोलता था और यही बात कलयुगी पुत्र को नागवार गुजरती थी। इसी बात से गुस्सा होकर आरोपी पुत्र राकेश कुमार ने अपने पिता परमेश्वर की बड़ी बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। मामले में पुलिस की टीम ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Share
पढ़ें   सड़कों और पुलों की धीमी प्रगति पर बिफरे अरुण साव : 2 ठेकेदारों का पंजीयन निरस्त, 8 को कारण बताओ नोटिस जारी

 

 

 

 

 

You Missed