8 Mar 2026, Sun

जेल परिसर में जिला बदर आरोपी का मोबाइल पर बातचीत करते वीडियो वायरल : सुरक्षा में तैनात तीन आरक्षक निलंबित, सरगुजा पुलिस की कार्यवाही ने दहला दिया विभाग

सरगुजा, 28 अक्टूबर 2025

अंबिकापुर केंद्रीय जेल परिसर में जिला बदर आरोपी जय आदित्य तिवारी उर्फ अंश पंडित को मोबाइल फोन पर बातचीत करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी राजेश अग्रवाल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सुरक्षा ड्यूटी में तैनात तीन आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, अपराध क्रमांक 781/2025 के तहत दर्ज मामले में आरोपी अंश पंडित को 23 अक्टूबर 2025 को जीवन ज्योति अस्पताल से इलाज के बाद गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने प्रक्रिया जारी थी। इसी दौरान उसकी सुरक्षा हेतु आरक्षक 773 परवेज फिरदौसी, आरक्षक 378 डॉ. सिम सिद्दार और आरक्षक 480 सुशील खेस की ड्यूटी लगाई गई थी।

इसी बीच आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वह जेल परिसर के बाहर मोबाइल फोन से आराम से बातचीत करता दिख रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि ड्यूटी पर मौजूद जवानों ने आरोपी को फोन इस्तेमाल करने से न केवल नहीं रोका, बल्कि फोन जब्त करने की कार्रवाई भी नहीं की।

पुलिस विभाग ने इसे गंभीर लापरवाही, अनुशासनहीनता और संदिग्ध आचरण मानते हुए तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर रक्षित केंद्र अंबिकापुर में सम्बद्ध कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार गुजारा भत्ता प्रदान किया जाएगा।

इस पूरे घटनाक्रम ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है और सवाल खड़े कर दिए हैं कि जेल तक पहुँचकर फोन आखिर आरोपी के हाथ में कैसे पहुँचा। मामला अब भी पुलिस जांच के दायरे में है।

Share
पढ़ें   CG में पति और पत्नी ने एक साथ लगाया मौत को गले : सुसाइड नोट में लिखा - 'भाई-भाभी और मां-बाप ने घर से निकाल दिया, कोरोना काल में नौकरी छूट गई, इसलिए मैं और मेरी पत्नी सुसाइड कर रहे हैं...'

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed