22 Jul 2026, Wed

आज की बड़ी खबरें : छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों में आज से एसआईआर…CM विष्णुदेव साय जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे…DEPUTY CM अरुण साव कांकेर में बस्तर ओलंपिक में होंगे शामिल…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 28 अक्टूबर 2025

बिहार में मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआइआर) का काम पूरा होने के बाद चुनाव आयोग ने सोमवार को उत्तर प्रदेश, बंगाल, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआइआर के दूसरे चरण की घोषणा की। यहां एसआइआर का काम मंगलवार यानी आज 28 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा और सात फरवरी तक चलेगा।

 

 

12 राज्यों में करीब 51 करोड़ मतदाता

जिन 12 राज्यों में दूसरे चरण में एसआइआर का काम होने जा रहा है, उनमें मतदाता की संख्या करीब 51 करोड़ है। इनमें सबसे अधिक 15.44 करोड़ मतदाता अकेले उत्तर प्रदेश में है, जबकि बंगाल में 7.66 करोड़, तमिलनाडु में 6.41 करोड़, मध्य प्रदेश में 5.74 करोड़, राजस्थान में 5.48 करोड़ व छत्तीसगढ़ में 2.12 करोड़ मतदाता हैं।

CM विष्णुदेव साय रहेंगे जशपुर जिले के दौरे पर

सीएम विष्णुदेव साय आज अपने गृह जिले जशपुर के दौरे पर रहेंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 5:50 से 6:50 तक कुनकुरी में छठ महोत्सव में शामिल होंगे । फरसाबहार में विधानसभा सम्मेलन – आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में शामिल होंगे । सीएम आज रात्रि विश्राम अपने निज निवास में करेंगे ।

डिप्टी सीएम अरुण साव का प्रवास

उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज वस्त्र के कांकेर के प्रवास पर रहेंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक कांकेर जिले के गोविंदपुर में बस्तर ओलंपिक – 2025 विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे । उसके बाद रायपुर लौट आएंगे ।

आज कई जिलों में बारिश

दरअसल, बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा दबाव अब भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की ओर बढ़ रहा है। जिसका प्रभाव छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में पड़ने वाला है। मौसम विभाग ने विशेष रूप से दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही प्रशासन को अलर्ट रहने के भी निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग, राजनांदगांव और बालोद समेत 10 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है।

पढ़ें   नारायणपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई : दो दर्जन से ज्यादा नक्सली ढेर, डिप्टी सीएम अरुण साव का बड़ा एलान – मार्च 2026 तक बस्तर सहित पूरा देश होगा नक्सल मुक्त, खड़गे के बयान पर कड़ा हमला, बोले- राष्ट्रीय मुद्दों पर कांग्रेस की राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण

28 अक्टूबर को बस्तर संभाग के अधिकांश जिलों, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर आदि में भारी से अति भारी वर्षा के आसार हैं। वहीं, कुछ स्थानों पर सीमांत भारी वर्षा भी हो सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दक्षिणी जिलों में तेज हवाएं 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।

Share