6 Jun 2026, Sat
Breaking

चरौटी हत्याकांड में बड़ा खुलासा: साइकोपैथ युवक ने साथ रहने से इंकार पर तेजस्विनी की हत्या की, शव जलाया… 16 महिला रूपी सोशल अकाउंट से हुआ पर्दाफाश

प्रमोद मिश्रा

बलौदा बाजार, 28 अक्टूबर 2025

ग्राम चरौटी में दो दिन पूर्व पैरावट के पास मिली युवती की अधजली लाश के पीछे का रहस्य आखिरकार सुलझ गया है। पुलिस ने बेहद सनसनीखेज खुलासा करते हुए गांव के ही युवक शालिक राम पैकरा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस साइकोपैथिक प्रवृत्ति का बता रही है, जो महिलाओं की तरह कपड़े पहनने और श्रृंगार करने का शौकीन था। उसके 16 फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट भी मिले हैं, जिनमें वह महिला के वेश में खुद की तस्वीरें पोस्ट करता था।

 

 

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने मीडिया से चर्चा में जानकारी दी कि मृतिका तेजस्विनी पटेल का शव जली हुई अवस्था में मिला था। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची।

जांच में सामने आया कि शालिक राम ने तेजस्विनी को साथ रहने का प्रस्ताव दिया था, जिसके मना करने पर वह बौखला गया और उसने धारदार चाकू से युवती की बेरहमी से हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया और फरार होने की कोशिश में था, लेकिन पुलिस ने उसे पहले ही धर दबोचा।

एसपी गुप्ता ने बताया कि आरोपी की मानसिक प्रवृत्ति सामान्य नहीं है। उसके घर से महिला श्रृंगार सामग्री, नेलपॉलिश और संदिग्ध वस्तुएं बरामद की गई हैं। वह अपने हाथ-पैरों के नाखूनों में नेलपॉलिश लगाता था और सोशल मीडिया पर महिला रूप में सक्रिय रहता था।

आरोपी ने अपने अपराध को कबूल किया है। उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। हत्या में उपयोग किए गए औजार और जलाए गए कपड़े भी जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस उसके सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स की बारीकी से जांच कर रही है ताकि किसी और पीड़ित की जानकारी भी सामने आ सके।

पढ़ें   दल्लीराजहरा में दर्दनाक हादसा: मजदूरी के लिए आए झारखंड के 2 मजदूरों की ट्रेन से कटकर मौत, 2 घायल

पुलिस का कहना है कि विवेचना अभी जारी है और मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed