प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 28 अक्टूबर 2025

आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में प्रदेश के लिए राहतभरी खबर है। राजधानी रायपुर के श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल में अब घुटना (जॉइंट) और हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी किसी भी उम्र के मरीजों के लिए सुरक्षित और अधिक सटीक तरीके से की जाएगी। यह सुविधा कंप्यूटर नेविगेशन मशीन की अत्याधुनिक तकनीक से उपलब्ध कराई गई है।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इस नवीनतम तकनीक से ऑपरेशन की सटीकता (Accuracy) बढ़ती है, ऑपरेशन के बाद दर्द कम होता है और मरीज बेहद कम समय में सामान्य जीवन की ओर लौट पाते हैं। यह तकनीक विशेष रूप से बुजुर्गों और गंभीर जोड़ों की समस्या से जूझ रहे मरीजों के लिए वरदान साबित होगी।
हॉस्पिटल में सर्जरी का कार्य कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. सुशील शर्मा द्वारा किया जा रहा है, जो इस क्षेत्र में लंबे समय का अनुभव रखते हैं। श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल छत्तीसगढ़ का पहला ऐसा केंद्र है, जहां यह अत्याधुनिक कंप्यूटर नेविगेशन मशीन उपलब्ध है।
इस तकनीक की विशेषताएँ
• कंप्यूटर नेविगेशन मशीन से की जाने वाली आधुनिक रिप्लेसमेंट सर्जरी
• किसी भी उम्र के मरीज के लिए सुरक्षित एवं उपयुक्त
• कम दर्द, न्यूनतम रक्तस्राव और तेजी से रिकवरी
• विशेषज्ञ सर्जन डॉ. सुशील शर्मा की सेवाएँ
• अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उनका उद्देश्य है “हर उम्र में दर्दमुक्त जीवन देना” और यह तकनीक उसी दिशा में बड़ा कदम है।



