11 Mar 2026, Wed
Breaking

CG में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की शुरुआत : राजनीतिक दलों और मीडिया के साथ CEO की बैठक, BLO घर-घर करेंगे वोटर वेरिफिकेशन, पात्रों के नाम जुड़ेंगे और अपात्र हटेंगे, 7 फरवरी को जारी होगी फाइनल लिस्ट

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 28 अक्टूबर 2025


भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। इसी क्रम में मंगलवार को रायपुर स्थित कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के सभागार में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और मीडिया संस्थानों के साथ बैठक की।

बैठक का उद्देश्य राजनीतिक दलों को पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी देते हुए उन्हें सक्रिय सहयोग के लिए प्रोत्साहित करना था।

सीईओ ने कहा कि SIR का लक्ष्य मतदाता सूची को और अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक सूची से न छूटे और कोई भी अपात्र व्यक्ति शामिल न हो सके।

बैठक में BSP, BJP, CPI(M), INC, AAP और NPP के प्रतिनिधि शामिल हुए। राजनीतिक दलों ने कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।


बूथ स्तर पर मुख्य कार्य

• BLO घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी का सत्यापन करेंगे
• नए मतदाता पंजीकरण के लिए फॉर्म 6 एकत्र करेंगे
• मृत, स्थानांतरित और डुप्लिकेट मतदाताओं की पहचान करेंगे
• शहरी और प्रवासी मतदाता ऑनलाइन फ़ॉर्म भी भर सकेंगे


SIR के प्रमुख चरण और महत्वपूर्ण तिथियाँ

चरण तिथि प्रशिक्षण एवं प्रिंटिंग कार्य 28 अक्टूबर से 03 नवंबर 2025 घर-घर सर्वेक्षण एवं सत्यापन 04 नवंबर से 04 दिसंबर 2025 मसौदा मतदाता सूची प्रकाशन 09 दिसंबर 2025 दावे व आपत्तियों की अवधि 09 दिसंबर 2025 से 08 जनवरी 2026 नोटिस, सुनवाई व सत्यापन 09 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन 07 फरवरी 2026

पढ़ें   वनाधिकार के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ की बड़ी पहल: 20 लाख हेक्टेयर भूमि पर कानूनी अधिकार, लाखों वनवासियों को मिली ताकत, अब वैज्ञानिक और पारदर्शी मॉडल से होगा सामुदायिक संसाधनों का प्रबंधन

अपील प्रक्रिया

• प्रथम अपील जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष
• द्वितीय अपील मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के स्तर पर


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से आह्वान किया कि वे अपने बूथ स्तरीय एजेंटों (BLA) के माध्यम से BLO को सहयोग दें, ताकि पात्र नागरिकों का नाम शामिल कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ किया जा सके।


Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed