21 Jul 2026, Tue

बिलासपुर जिले में गोली चलने से माहौल गरमाया : तीन नकाबपोश बदमाशों ने कार्यालय में घुसकर चलाई गोली, जमीन विवाद से जुड़ा हो सकता मामला

बिलासपुर, 28 अक्टूबर 2025

जिले के मस्तूरी क्षेत्र में मंगलवार देर शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहशत में आ गया। नहर के पास स्थित तिवारी होटल के सामने हुई इस अंधाधुंध फायरिंग की घटना में करीब 2 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। गोलीबारी के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

मौके से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीन युवक बिना नंबर की गाड़ी में सवार होकर पहुंचे और आते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब छह राउंड फायर किए गए, जिससे पूरा इलाका दहशत में आ गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही मस्तूरी थाना प्रभारी हरीश तांडेकर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर दी है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही गोलीबारी के पीछे की असल वजह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस जगह यह घटना हुई, वह क्षेत्र पहले से ही विवादित जमीन को लेकर चर्चाओं में रहा है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगालने और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करने में जुटी हुई है।

पढ़ें   सुकमा में नक्सलवाद को बड़ा झटका: दरभा-केरलापाल एरिया कमेटी के 29 नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, गोगुंडा कैंप की मजबूत सुरक्षा और सरकार की पुनर्वास नीति से मुख्यधारा में लौटे

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed