18 Sep 2026, Fri
Breaking

भाजपा के सहयोग केंद्र में पहुंचे 300 कार्यकर्ता: मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए तुरंत कार्रवाई के निर्देश

 

रायपुर, 04 अगस्त 2026

भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में सोमवार को ‘सहयोग केंद्र’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया और प्राप्त आवेदनों पर सार्थक एवं समाधानकारी पहल की।

सहयोग केंद्र में प्रदेशभर से लगभग 300 कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान करीब 100 आवेदन प्राप्त हुए। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने संबंधित अधिकारियों को इन आवेदनों के त्वरित और पारदर्शी निराकरण के निर्देश दिए।

इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र कुमार वर्मा एवं सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस मौके पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि सहयोग केंद्र का मुख्य उद्देश्य शासन और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और राहत का लाभ पहुंच सके।

Share
पढ़ें   राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर बड़ी गोष्ठी: मीडिया की असली ताकत क्यों है उसकी विश्वसनीयता? रायपुर में संपादकों व वरिष्ठ पत्रकारों ने रखे बेबाक विचार

 

 

 

 

 

You Missed