21 Jul 2026, Tue

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय रहेंगे अंबिकापुर जिले के प्रवास पर…DEPUTY CM अरुण साव रायपुर और लोरमी के कार्यकमों में होंगे शामिल…CG में आज से होगी SIR की शुरुआत…बारिश को लेकर कई जिलों में रेड अलर्ट…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 29 अक्टूबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अंबिकापुर जिले के प्रवास पर रहेंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक अपने निवास बगिया से अंबिकापुर पहुंचेंगे । अंबिकापुर में दोपहर 2 बजे से लेकर 3 बजे तक ‘बाबा कार्तिक उरांव जन्म शताब्दी’ कार्यक्रम में शामिल होंगे । अंबिकापुर से रायपुर पहुंचेंगे और सीधे अपने शासकीय निवास चले जाएंगे ।

 

 

उपमुख्यमंत्री रायपुर और लोरमी के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज रायपुर और लोरमी के कार्यकमों में शामिल होंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय, रायपुर में विश्वविद्यालय के अंतर महाविद्यालयीन युवा उत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे । उसके बाद अपने नवा रायपुर स्थित शासकीय निवास चले जाएंगे । अपने शासकीय निवास से रवाना होकर लोरमी पहुंचेंगे और मानस मंच का लोकार्पण और मुख्य मार्ग के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे । लोरमी से रायपुर लौट आएंगे ।

छत्तीसगढ़ में आज से SIR शुरू

छत्तीसगढ़ में आज से SIR की शुरुआत होगी । मतदाता सूची का मुद्रण/ प्रशिक्षण और घर – घर गणना चरण 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा । मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन 9 दिसम्बर 2025 को होगा । मतदाता सूची में दावा और आपत्ति की अवधि 9 दिसम्बर से 8 जनवरी 2026 तक होगी ।नोटिस चरण (सुनवाई और सत्यापन) 9 दिसम्बर से 31 जनवरी 2026 तक होगा । अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा । छग में 2 करोड़ 11 लाख से अधिक मतदाता फिलहाल हैं । आपको बता दें कि SIR के लिए होंगे 13 दस्तावेज मान्य होंगे ।

पढ़ें   बस्तर बारिश पर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का हमला – कहा, सरकार तुरंत राहत कार्य शुरू करे, पीड़ितों को मुआवजा दे

रायपुर सामान्य सभा की बैठक आज

रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक आज होगी । बैठक में नए परिषद के बजट के बाद दूसरी सामान्य सभा होगी । बैठक में 14 एजेंडों में सामान्य सभा में होगी चर्चा । सामान्य सभा के शुरुवाती 1 घंटे में प्रश्नकाल होगा जिसमें पार्षद अपने वार्डों से जुड़े सवालों के जवाब पूछेंगे ।

आज का मौसम

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘मोन्था’ का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक राज्य में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने दक्षिण छत्तीसगढ़ के पांच जिलों- नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा के लिए अलर्ट जारी किया है। बस्तर में आसमान पर काले बादल छाने और तेज बारिश की संभावना जताई है ।

इतना ही मौसम विभाग ने बताया कि, हवाओं की रफ्तार 60 से 70 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। अधिकतम 80 किमी की गति तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है।

 

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed