7 Mar 2026, Sat

CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सरदार पटेल चौक पर माल्यार्पण, ‘रन फॉर यूनिटी’ में शामिल होकर देंगे एकता का संदेश, हॉकी स्टेडियम में मुख्य समारोह में होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल…

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 31 अक्टूबर 2025

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिन राष्ट्रप्रेम और जनसंपर्क से भरा रहेगा। मुख्यमंत्री सुबह 7:50 बजे अपने निवास सिविल लाइन, रायपुर से प्रस्थान करेंगे और 8:00 बजे सरदार पटेल चौक (लाल चौक), देवेंद्र नगर पहुँचकर लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री 8:10 बजे शास्त्री चौक पहुँचेंगे, जहाँ से वे “रन फॉर यूनिटी” को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री स्वयं भी इस दौड़ में शामिल होंगे, जो शास्त्री चौक से शारदा चौक तक आयोजित की जाएगी। इस दौड़ में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, युवा, अधिकारी और नागरिक शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री इसके पश्चात 8:50 बजे निवास लौटकर अल्प विश्राम करेंगे।

पूर्वाह्न 11:00 बजे मुख्यमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, रायपुर पहुँचेंगे, जहाँ “राष्ट्रीय एकता दिवस” के राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे सरदार पटेल के योगदान और देश की एकता के प्रति उनके समर्पण को याद करेंगे तथा उपस्थित नागरिकों को एकता की शपथ दिलाएंगे।

मुख्यमंत्री का दोपहर से शाम तक का समय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर में शासन कार्यों के लिए निर्धारित रहेगा। शाम 5:55 बजे वे पुनः मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर लौटेंगे।

प्रदेशभर में इस अवसर पर विभिन्न एकता दौड़, सांस्कृतिक कार्यक्रम और शपथ समारोह आयोजित किए जाएंगे, जिनमें मुख्यमंत्री की भागीदारी प्रदेशवासियों को एकता और अखंडता का नया संदेश देगी।

Share
पढ़ें   CG में टी एस सिंहदेव बने डिप्टी CM : टी एस सिंहदेव को मिली डिप्टी CM की जिम्मेदारी, चुनाव से पहले पार्टी का बड़ा ऐलान, CM भूपेश बघेल ने दी बधाई

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed