6 Sep 2026, Sun
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय रायपुर के कार्यक्रमों में होंगे शामिल…PM मोदी के आगमन की तैयारियों को लेकर बैठक…लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पहुंचेंगे रायपुर…चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर आज भी दिखेगा…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 31 अक्टूबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर के कार्यक्रमों में शामिल होंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रन फॉर यूनिटी में शास्त्री चौक से शारदा चौक तक दौड़ लगाएंगे । इसके बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ कार्यक्रम में शामिल होंगे । यहां से मंत्रालय पहुंचकर बैठक लेंगे ।

 

 

प्रधानमंत्री के प्रवास को लेकर अंतिम बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 01 नवंबर को राज्योत्सव के शुभारंभ के अवसर पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं । उनके आगमन की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री लगातार बैठकें ले रहे हैं । आज मंत्रालय में पीएम मोदी के आगमन संबंधित जानकारियों के लिए मुख्यमंत्री अंतिम बैठक लेंगे । बैठक मंत्रालय में 5 घंटे से अधिक तक चलेगी । इस बैठक में बड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे ।

लोकसभा स्पीकर पहुंचेंगे रायपुर

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला आज शाम रायपुर पहुंच जाएंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक रात 8 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे । आज राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे । कल सुबह नए विधानसभा के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे और शाम 6.15 बजे दिल्ली के लिए होंगे रवाना ।

मोंथा का असर आज भी

देश के दक्षिण-पूर्वी समुद्री तट पर आये भीषण चक्रवाती तूफ़ान का तटीय इलाकों में असर कम हो चुका है जबकि अब इस तूफ़ान का प्रभाव मध्य भारत में दिखाई देने लगा है। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां भी ‘मोन्था’ का अक्सर देखने को मिल रहा है। मोन्था की वजह से आज भी छत्तीसगढ़ के करीब 11 जिलों में बारिश की सम्भावना जताई गई है, जबकि राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही बूंदाबांदी शुरू है। पिछले तीन दिनों से प्रदेश भर के आसमान में बदल छाये हुए है।

पढ़ें   बीजापुर में छुट्टी से लौटे CRPF जवान ने खुद को मारी गोली : मौके पर हुई दर्दनाक मौत, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

गौरतलब हैं कि, भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक मोंथा के कमजोर पड़ने और पश्चिम की ओर आगे बढ़ने से सरगुजा संभाग के एक दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी।

Share

 

 

 

 

 

You Missed