8 Mar 2026, Sun
Breaking

बलौदाबाजार जिले में सड़क हादसा : पिकअप में सवार होकर 30 लोग जा रहे थे तुरतुरिया, बेरिंग टूटने से हुआ हादसा, एक की मौके पर मौत, घायलों को सिम्स अस्पताल किया गया रेफर

बलौदाबाजार, 31 अक्टूबर 2025

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों के लिए चर्चित जिले में शुमार बलौदाबाजार जिले में एक बार फिर से सड़क हादसा हुआ है । इस बार सड़क हादसा, डोंगरीडीह के पास हुआ है । हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं । जानकारी के मुताबिक ग्राम भोथीडीह, ठाकुर देवा थाना मस्तूरी से तुरतुरिया, कसडोल पिकनिक मनाने जा रहे थे, इसी दौरान डोंगरीडीह पुल के पास अचानक पिकअप का पीछे का बेरिंग टूट गया, जिससे पीछे का पहिया भी टूट गया और पिकअप अनियंत्रित हो गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया ।

 

जानकारी के मुताबिक केवट परिवार के 30 सदस्य सवार थे, वाहन में सवार 17 व्यक्तियों को चोट आई है, तो वहीं एक व्यक्ति की मृत्यु भी हुई है । घायलों में से 5 व्यक्तियों को सिम्स रेफर किया गया है ।

नाम मृतक – राम प्रसाद कैवर्त्य पिता राम लाल उम्र 55 वर्ष निवासी भोथीडीह थाना मस्तूरी

रिफर- 1. कु. प्रिया कैवर्त पिता जोहित लाल उम्र 20 वर्ष निवासी भोथीडीह थाना मस्तूरी

2. खिलेश पिता परमेश्वर कैवर्त उम्र 10 माह निवासी भोथी डीह थाना मस्तूरी
3. ⁠श्रीमती त्रिवेणी कैवर्त पति जोहीत उम्र वर्ष निवासी ग्राम भोथीडीह थाना मस्तूरी
4. ⁠श्रीमती गंगा कैवर्त पति परमेश्वर कैवर्त उम्र 28 वर्ष निवासी तरौद थाना अकलतरा
5. ⁠नितेश कैवर्त पिता अंगद कैवर्त उम्र 26 वर्ष निवासी भोथीडीह थाना मस्तूरी

Share
पढ़ें   प्रदेश व्यापी प्रदर्शन : पेट्रोल डीजल की महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ NSUI ने किया पेट्रोल पंप के सामने अनूठा प्रदर्शन

 

 

 

 

 

You Missed