प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 31 अक्टूबर 2025 — फैटी लिवर और लिवर संबंधी बीमारियों के बढ़ते मामलों को देखते हुए श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल, रायपुर द्वारा 3 नवम्बर 2025 (सोमवार) को निःशुल्क फाइब्रोस्कैन जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक हॉस्पिटल परिसर, न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर में आयोजित होगा। इस दौरान बिना किसी शुल्क के लिवर की फाइब्रोस्कैन जांच की जाएगी, जिससे लिवर से जुड़ी बीमारियों का प्रारंभिक स्तर पर निदान संभव हो सकेगा।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, शिविर में अनुभवी चिकित्सकों की टीम मौजूद रहेगी, जो जांच के बाद मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान करेगी।
यह जांच शिविर विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी रहेगा जो फैटी लिवर, लिवर इंफेक्शन, या पाचन संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं।
अधिक जानकारी या पंजीयन के लिए इच्छुक व्यक्ति इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं —
📞 8518884936, 7880003497
— श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल, रायपुर
Every Life is Precious





