प्रमोद मिश्रा
नई दिल्ली/रायपुर, 31 अक्टूबर 2025

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने 2025 के लिए ‘गृहमंत्री दक्षता पदक’ की घोषणा की. 1,466 कर्मियों को अभियान, अन्वेषण, आसूचना और फॉरेंसिक विज्ञान में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया ।
केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने साल 2025 के लिए ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’ की घोषणा की है. इस पदक की घोषणा प्रत्येक साल 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर की जाती है । विभिन्न राज्यों, संघशासित प्रदेशों, केन्द्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों (CAPFs) और केन्द्रीय पुलिस संगठनों (CPOs) के 1,466 कर्मियों को से सम्मानित किया गया है ।
यह पदक विशेष अभियान, अन्वेषण, आसूचना और फॉरेंसिक विज्ञान जैसे चार प्रमुख क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य को मान्यता देने, उच्च पेशेवर मानकों को प्रोत्साहित करने और कर्मियों व अधिकारियों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदान किया जाता है । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में शुरू किया गया यह पदक पुलिस बलों और अधिकारियों के मनोबल को सशक्त करेगा ।
छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी बात
छत्तीसगढ़ के लिए इस बार केंद्रीय गृह मंत्रालय दक्षता मैडल इसलिए खास है कि बड़ी संख्या में इस बार सीनियर आईपीएस अधिकारियों से लेकर सिपाहियों तक को इसके लिए चुना गया है। स्पेशल ऑपरेशन केटेगरी में देश के सभी 28 राज्यों और पैरा मिलिट्री फोर्सेज में से 1362 अधिकारियों, जवानों को केंद्रीय मंत्री दक्षता पदक के लिए चुना गया है, उसमें 222 छत्तीसगढ़ के हैं। इंवेस्टिगेशन केटगरी में भी तीन छत्तीसगढ़ से हैं।
आईपीएस अधिकारियों में छत्तीसगढ़ के नक्सल चीफ और एडीजी एसआईबी, आर्म्स फोर्स विवेकानंद, बस्तर आईजी सुंदरराज पी०, रायपुर आईजी अमरेश मिश्रा, डीआईजी कमललोचन कश्यप, डीआईजी अमित कांबले समेत आईपीएस जीतेंद्र यादव, आईपीएस किरण चवन, वाय अक्षय कुमार, गौरव राय, प्रभात कुमार, निखिल रखेचा, विकास कुमार, मयंक गुर्जर, स्मृतिक राजनला, राबिंसन गुड़िया, जयंत कुमार वैष्णव और उमेश गुप्ता शामिल हैं। इसके अलावा दो एएसपी, 11 डीएसपी समेत 225 थानेदार और कांस्टेबल शामिल हैं। इसी तरह इंवेस्टिगशन केटेगरी में 93 को पदक के लिए चुना गया है, उनमें मयंक मिश्रा एसआई, कैलाश चंद दास, नीतेश सिंह ठाकुर इंस्पेक्टर हैं।






