8 Mar 2026, Sun
Breaking

राज्योत्सव 2025 में जनसम्पर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, महिलाओं से लेकर युवाओं तक ने सराहा राज्य की उपलब्धियों और योजनाओं की झलक, कहा– “हर तस्वीर में दिख रहा है नए छत्तीसगढ़ का चेहरा”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 02 नवंबर 2025
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर नवा रायपुर अटल नगर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर में आयोजित राज्योत्सव में जनसम्पर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। राज्य की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों को दर्शाती यह प्रदर्शनी दर्शकों के लिए जानकारी और प्रेरणा दोनों का माध्यम बन रही है।

प्रदर्शनी में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक उत्थान, डिजिटल प्रगति और विकास कार्यों को तस्वीरों व आँकड़ों के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है। एलईडी स्क्रीन पर लगातार चल रही “सॉफ्ट स्टोरी” श्रृंखला के जरिए दर्शक योजनाओं को सरल और सहज तरीके से समझ रहे हैं।

नयापारा राजिम की मां दुर्गा स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि यह बेहद उपयोगी और प्रेरणादायक है। समूह की अध्यक्ष नेहा साहू ने बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है, जबकि उनके बच्चे को आंगनवाड़ी केंद्र से पूरक पोषण आहार प्राप्त हो रहा है। सचिव संतोषी साहू ने कहा कि प्रदर्शनी से उन्हें कई नई योजनाओं की जानकारी मिली।

नवीन कॉलेज की छात्राएं टीनू साहू, खुशबू साहू, पाखी सोनवानी, प्रियंका, काजल निहाल और कंचन यादव ने कहा कि महतारी वंदन योजना, भर्ती में पारदर्शिता और मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा ऋण ब्याज अनुदान योजना जैसी योजनाएं युवाओं के लिए वरदान साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यह देखकर खुशी हुई कि सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर है।

रायपुर की पारुल चंद्राकर, सोनाली धुरंधर और विधि धुरंधर ने प्रदर्शनी को अत्यंत सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि यहां शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को बेहद सरल और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोग योजनाओं को समझकर उनका लाभ उठा सकते हैं।

पढ़ें   राज्य स्तरीय दिशा समिति की बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सख्त निर्देश—“हर पात्र हितग्राही तक पहुँचे योजनाओं का लाभ”, विभागों की प्रगति की की गई व्यापक समीक्षा

पुलिस प्रशासनिक अकादमी चंद्रखुरी में प्रशिक्षणरत इंद्रजीत सिंदार ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि जनसम्पर्क विभाग ने योजनाओं को आकर्षक और समझने योग्य रूप में प्रस्तुत किया है। उन्होंने इस प्रयास को जनजागरण के लिए अत्यंत प्रभावी बताया।

राज्योत्सव स्थल पर इस प्रदर्शनी को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। विभाग द्वारा निःशुल्क प्रचार सामग्री भी वितरित की जा रही है, जिससे लोग योजनाओं की विस्तृत जानकारी अपने साथ ले जा रहे हैं।

यह प्रदर्शनी न केवल राज्य की विकास यात्रा का प्रतिबिंब प्रस्तुत कर रही है, बल्कि नागरिकों को शासन की योजनाओं से जोड़ने और “नए छत्तीसगढ़” के संकल्प को साकार करने की दिशा में प्रेरित भी कर रही है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed