10 Mar 2026, Tue
Breaking

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर हमला — “वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान में दम नहीं”, नक्सलियों से संबंधों का लगाया आरोप

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 03 नवंबर 2025

छत्तीसगढ़ में 4 नवंबर से विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत घर-घर गणना चरण की शुरुआत हो रही है। इसी बीच कांग्रेस द्वारा इस प्रक्रिया पर उठाए जा रहे सवालों और ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने तीखा बयान दिया है।

अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में देश में 10 बार एसआईआर (विशेष पुनरीक्षण) हो चुका है, जो निर्वाचन आयोग की नियमित प्रक्रिया है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस के अभियान में कोई दम नहीं है, वे केवल इधर-उधर की बातें कर रहे हैं।”

PCC चीफ दीपक बैज पर भी साधा निशाना

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर उठाए गए सवालों पर चंद्राकर ने पलटवार करते हुए कहा कि सरकार और नक्सलियों के बीच कोई गोपनीय वार्ता नहीं हुई है और राज्य सरकार का स्टैंड बिल्कुल स्पष्ट और सही है।
उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा, “कांग्रेस बताए कि उनके शासन में नक्सलवाद कैसे फैला? झीरम कांड के आरोपी आज तक क्यों नहीं पकड़े गए? कांग्रेस का नक्सलियों से संबंध रहा है।”

जिलाध्यक्ष चयन को लेकर तंज

कांग्रेस जिलाध्यक्षों के चयन में हो रही देरी पर भी विधायक चंद्राकर ने चुटकी ली। उन्होंने कहा, “कांग्रेस का हाईकमान इन दिनों बिहार में मछली पकड़ने गया है। जब फुर्सत मिलेगी तभी जिलाध्यक्ष चुन पाएंगे। अगर जल्दी है तो गंगरेल आकर मछली पकड़ लें।”
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस में आज भी केवल एक परिवार की ही चलती है — “कांग्रेस में माता, भाई और बहन के कहने पर ही सब कुछ होता है।”

अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर एक के बाद एक हमले करते हुए गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर विपक्ष के आरोपों को निराधार बताया और कहा कि भाजपा सरकार पारदर्शिता के साथ काम कर रही है।

Share
पढ़ें   CGPSC इंटरव्यू आज से शुरू: 643 अभ्यर्थी देंगे पर्सनालिटी टेस्ट, 20 नवंबर की रात जारी होंगे नतीजे, डिप्टी कलेक्टर-DSP समेत 17 सेवाओं के 246 पदों पर होगी भर्ती

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed