10 Mar 2026, Tue
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CG समेत 12 राज्यों में आज से शुरू होगी SIR की प्रक्रिया…CM विष्णुदेव साय लेंगे बड़ी बैठक…बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के प्रचार का अंतिम दिन…राज्य अलंकरण पुरस्कारों की होगी घोषणा…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 04 नवंबर 2025

छत्तीसगढ़ समेत12 राज्यों में आज से SIR यानी मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू होगी। इनमे छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश समेत 12 राज्य शामिल हैं। इस तरह 9 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव एसआईआर की शुरुआत करने जा रही है। राज्यों में यह प्रक्रिया अगले साल के 7 फरवरी 2026 तक पूरी कर ली जाएगी। यह प्रक्रिया अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ समाप्त होगी। बता दें कि, जिन राज्यों में एसआईआर कराया जा रहा है, कुल 51 करोड़ मतदाता हैं।

छत्तीसगढ़ समेत देश के 12 राज्यों में आज से SIR की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत आज से 3 नवंबर तक एसआईआर संबंधी फॉर्म और डॉक्यूमेंट की प्रिंटिंग होगी। तो वहीं 3 नवम्बर तक किसी एक दिन सभी विधानसभाओं के बीएलओ को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक BLO न्यूमेशन फॉर्म लेकर एक-एक घर तक जाएंगे। एक महीने के दौरान BLO एक-एक घर में तीन-तीन बार जाएंगे। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। इसके बाद 9 दिसंबर से लेकर 9 जनवरी तक इस प्रकाशित मतदाता सूची पर दावा आपत्ति मंगाई जाएगी। 9 दिसंबर से 31 जनवरी तक दावा आपत्ति की सुनवाई होगी और 7 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो जाएगा।

सीएम का आज का शेड्यूल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह होटल मे फेयर लेक रिसॉर्ट में छत्तीसगढ़ tech start कार्यक्रम में शामिल होंगे । इसके बाद नवा रायपुर में अपने शासकीय निवास में तीन घंटे तक बैठक लेंगे । बैठक लेने के बाद राज्योत्सव जाएंगे और राज्योत्सव में मंचीय कार्यक्रम देखने के बाद स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट जाएंगे ।

पढ़ें   छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के इस विधायक ने संवेदनशीलता दिखाते हुए राज्य के बाहर फंसे हुए 285 मजदूरों के खाते में डाले 1-1 हजार रुपए

बिहार चुनाव के प्रथम चरण के प्रचार के अंतिम दिन

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार आज थम जाएगा । विधानसभा चुनाव में प्रथम चरण के प्रचार का शोर मंगलवार की शाम थम जाएगा। इसके उपरांत प्रत्याशियों के पास स्थानीय समर्थकों के साथ मात्र 24 घंटे का समय घर-घर जाकर मतदाताओं के मनुहार का समय शेष रहेगा। पहले चरण में 18 जिले के 121 विधानसभा क्षेत्र में मतदान होना है। 121 सीटों पर प्रथम चरण में कुल 3,75,13,302 मतदाता 1314 प्रत्याशियों के भाग्य काे छह नवंबर को ईवीएम में बंद करेंगे। उधर, चुनाव आयोग ने भी पर्यवेक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि मतदान के लिए चुनाव मशीनरी उत्सव का माहौल सृजित करें। साथ ही बड़ी संख्या में मतदान के लिए प्रोत्साहित करें।

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बांकीपुर विधानसभा सीट पर भी वोटिंग होनी है । बांकीपुर विधानसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी के रूप में छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रभारी नितिन नबीन चुनावी मैदान में हैं । नितिन नबीन के प्रचार के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के साथ कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और कई विधायक पहुंचे हुए हैं ।

आज होगी अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण की घोषणा आज शाम को हो जाएगी । जिनके नाम अलंकरण की लिस्ट में होंगे, उनको कल उपराष्ट्रपति के हाथों राज्य अलंकरण दिया जाएगा ।

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed