7 Jun 2026, Sun
Breaking

बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा : कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी आपस में टकराई, कई लोगों की हुई मौत, रेस्क्यू जारी

बिलासपुर, 05 नवंबर 2025

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में टक्कर हो गई है। भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत की खबर है। मौके पर रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी पहुंच चुके हैं। रेस्क्यू किया जा रहा है। हालांकि, ये हादसा कैसे हुआ अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई है।

रेलवे प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू टीम और मेडिकल यूनिट को मौके पर भेजा है । स्थानीय प्रशासन भी सहायता के लिए पहुंचा । हादसे के कारण पूरे रूट पर ट्रेन परिचालन पूरी तरह ठप हो गया । कई ट्रेनों को रद्द या रूट डायवर्ट कर दिया गया और यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है । ओवरहेड वायर और सिग्नल सिस्टम को नुकसान पहुंचा है, जिससे बहाली में समय लग सकता है । यह हादसा बिलासपुर-कटनी सेक्शन में हुआ, जो व्यस्त रेल मार्ग है । रेलवे ने जांच शुरू कर दी है फिलहाल, यात्रियों से अपील की गई है कि अपडेट के लिए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें. स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं ।

 

 

Share
पढ़ें   महापौर चुनाव से पहले रायपुर की सड़कों पर BJP का जबरदस्त प्रदर्शन, सीएम साय बोले – जनता देगी ट्रिपल इंजन सरकार को समर्थन!

 

 

 

 

 

You Missed