12 Mar 2026, Thu
Breaking

विजन 2047 की ओर सशक्त कदम: छत्तीसगढ़ टेक स्टार्ट 2025 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नवाचार और तकनीकी उद्यमिता को प्रोत्साहित — कहा, “युवाओं का नवाचार ही छत्तीसगढ़ का गौरव बनेगा”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 4 नवम्बर 2025 — नया रायपुर स्थित मेफेयर होटल में आज आयोजित ‘छत्तीसगढ़ टेक स्टार्ट 2025’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य युवाओं की नवाचार क्षमता को नई दिशा देना और छत्तीसगढ़ को तकनीकी एवं औद्योगिक हब बनाना है। उन्होंने इस अवसर पर ‘आइडियाथॉन 2025’ के विजेताओं को सम्मानित किया और राज्य सरकार के साथ पार्टनरशिप एक्सचेंज करने वाली संस्थाओं को समझौता पत्र सौंपे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के विजन से प्रेरणा लेते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने ‘विकसित छत्तीसगढ़ 2047’ का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने कहा कि भारत आज स्टार्टअप्स की ताकत से वैश्विक मंच पर पहचान बना रहा है, और छत्तीसगढ़ के युवा भी इसी दिशा में तकनीकी भविष्य का निर्माण कर रहे हैं।

साय ने कहा कि प्रदेश के युवाओं में विपरीत परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की अद्भुत क्षमता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथैरेपिस्ट हैं और स्क्वाड्रन लीडर गौरव पटेल ने नवा रायपुर एयरो शो में फाइटर प्लेन उड़ाकर राज्य का गौरव बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस और सिंगल विंडो सिस्टम को सशक्त करते हुए 350 से अधिक सुधार किए हैं, जिससे छत्तीसगढ़ देश के सबसे आकर्षक निवेश गंतव्यों में शामिल हुआ है। उन्होंने बताया कि हाल ही में हुए आइडियाथॉन 2025 में राज्यभर से 1800 से अधिक स्टार्टअप आइडिया मिले हैं, जिनमें दूरस्थ अंचलों के युवाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही।

पढ़ें   BSP में शिक्षकों की नई पदस्थापना पर DEO का सख्त निर्देश : केवल दो प्रकरणों में बदलाव, नई पोस्ट में ज्वाइनिंग नहीं करने पर कार्रवाई तय

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि रायपुर को आईटी और तकनीकी सेवाओं का केंद्र बनाने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। राज्य में एआई डेटा सेंटर पार्क और सेमीकंडक्टर प्लांट जैसी परियोजनाएं साकार हो रही हैं। अब तक राज्य सरकार को ₹7.5 लाख करोड़ से अधिक निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।

साय ने कहा, “छत्तीसगढ़ सरकार उद्यमियों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। आपकी मेहनत और प्रतिभा ही राज्य का गौरव बनेगी।”

आइडियाथॉन 2025 के विजेताओं को सम्मान

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आइडियाथॉन 2025 के विजेताओं को सम्मानित किया।

  • प्रथम पुरस्कार: आदर्श वर्मा (दिव्यांगजनों के लिए स्मार्ट बैंड)
  • द्वितीय पुरस्कार: जागृति और नरेंद्र शर्मा (अटल कवच ट्री गार्ड – सड़क किनारे पौधों की सुरक्षा हेतु)
  • तृतीय पुरस्कार: अथर्व दुबे (स्मार्ट सुरक्षा हेलमेट)
    इसके अलावा निपुण वर्मा और अनुष्का सोनकर को भी उनके नवाचारी विचारों के लिए सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने करण चंद्राकर (एग्रोफेब सस्टेनेबल स्टार्टअप), सजल मल्होत्रा (वर्टेक्स सुइट) और अमित पटेल (लैरक एआई) को भी अभिनव कार्यों के लिए सम्मानित किया।

साझेदारी और नवाचार की दिशा में बड़ा कदम

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने माइटी स्टार्टअप हब, नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन, वाधवानी फाउंडेशन, नैस्कॉम फाउंडेशन, स्टार्टअप मिडिल ईस्ट, कार्व स्टार्टअप लैब सहित कई संस्थाओं के साथ पार्टनरशिप एक्सचेंज के लिए समझौता पत्र भी वितरित किए।

मुख्यमंत्री ने एआई आधारित नवाचार स्टॉलों का निरीक्षण किया और युवाओं द्वारा तैयार किए गए मॉडल, ऐप्लिकेशन और तकनीकी समाधानों की सराहना की। उन्होंने कहा, “युवा नवाचारकर्ताओं की कल्पनाशक्ति और शोध क्षमता ही तकनीकी भारत का भविष्य है।”

मुख्य सचिव का वक्तव्य

मुख्य सचिव विकास शील ने कहा कि नई औद्योगिक नीति 2024 का उद्देश्य विजन 2047 के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करना है। उन्होंने ई-वेस्ट मैनेजमेंट, राइजिंग सेक्टर और स्किल डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में काम करने की जरूरत बताई और कहा कि सरकार युवाओं और उद्यमियों के साथ मिलकर राज्य को तकनीकी और औद्योगिक विकास का केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पढ़ें   छत्तीसगढ़ : हेडमास्टर की सड़क हादसे ने ली जान, स्कूटी में सवार हेडमास्टर को ट्रक ने लिए चपेट में, गुस्साई भीड़ ने...

कार्यक्रम में उपस्थित रहे

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, निवेश आयुक्त ऋतु सैन, सचिव राहुल भगत, डीजी एसटीपीआई अरविंद कुमार, उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, संचालक प्रभात मलिक, उप सचिव रेना जमील, सीएसआईडीसी के एमडी विश्वेश कुमार सहित बड़ी संख्या में उद्यमी, नवाचारकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed