12 Mar 2026, Thu
Breaking

छत्तीसगढ़ से कोस्टा रिका को 12 मीट्रिक टन फोर्टिफाइड राइस कर्नेल का निर्यात — आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 4 नवम्बर 2025

छत्तीसगढ़ ने आज एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश से पहली बार 12 मीट्रिक टन फोर्टिफाइड राइस कर्नेल (Fortified Rice Kernel – FRK) का निर्यात कोस्टा रिका को किया गया है। यह उपलब्धि न केवल प्रदेश के कृषि और औद्योगिक क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की दिशा में एक बड़ा कदम भी है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ की बढ़ती वैश्विक पहचान और राज्य की गुणवत्ता, पोषण और नवाचार के क्षेत्र में मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने कहा —

“यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में कुपोषण के खिलाफ छेड़ी गई उस मुहिम का विस्तार है, जो अब वैश्विक स्तर पर प्रभाव दिखा रही है। हमारे किसानों, मिल संचालकों और निर्यातकों की मेहनत से छत्तीसगढ़ आज वैश्विक बाजार में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्यात राज्य के किसानों, उद्योगों और मिल संचालकों के लिए नए अंतरराष्ट्रीय अवसर खोलता है और मूल्यवर्धित कृषि उत्पादों के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की साख को नई ऊंचाई देता है।

क्या है फोर्टिफाइड राइस कर्नेल (FRK)?
फोर्टिफाइड राइस कर्नेल में आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन B-12 जैसे आवश्यक पोषक तत्व शामिल किए जाते हैं। इससे न केवल खाद्य सुरक्षा मजबूत होती है, बल्कि समाज के पोषण स्तर में भी सुधार आता है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा —

“आज छत्तीसगढ़ केवल भारत का अन्नदाता नहीं, बल्कि पोषण, नवाचार और गुणवत्ता का वैश्विक ब्रांड बन रहा है। यह गर्व का क्षण है जो हमारे प्रदेश को वैश्विक व्यापार और पोषण मिशन दोनों में अग्रणी बनाता है।”

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी इस उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ से 12 मीट्रिक टन FRK का निर्यात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘कुपोषण मुक्त भारत’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

पढ़ें   CM विष्णुदेव साय को राज्य स्तरीय भव्य पंथी नृत्य प्रतियोगिता के लिए मिला न्योता : नवागढ़ में 19 से 21 दिसंबर तक होगी भव्य पंथी नृत्य प्रतियोगिता, देश के विभिन्न राज्यों के नर्तक दल लेंगे हिस्सा

इस पहल से प्रदेश के किसानों और निर्यातकों को नए बाजारों में बेहतर मूल्य प्राप्ति और कृषि आधारित उद्योगों के विस्तार के अवसर मिलेंगे।

👉 यह सफलता छत्तीसगढ़ को पोषण, नवाचार और निर्यात के क्षेत्र में देशभर में एक आदर्श राज्य के रूप में स्थापित करती है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed