भोपाल, 24 दिसंबर 2025

देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में शामिल BITS पिलानी ने BITSAT-2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए होने वाली इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और पहले सेशन के लिए अंतिम तारीख 16 मार्च 2026 तय की गई है।
BITSAT-2026 इस बार भी दो चरणों में आयोजित होगी –
- सेशन-1: 15 से 17 अप्रैल 2026
- सेशन-2: 24 से 26 मई 2026
छात्र चाहें तो एक या दोनों सेशन में शामिल हो सकते हैं। खास बात यह है कि दोनों सेशन देने वाले छात्रों में जिस सेशन का स्कोर बेहतर होगा, उसी के आधार पर एडमिशन मिलेगा।
BITS पिलानी ने देशभर के होनहार छात्रों को इस परीक्षा में शामिल होने का मौका देते हुए कहा है कि एडमिशन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित और पारदर्शी होगी।
BITS पिलानी के वाइस चांसलर प्रो. रामगोपाल राव ने कहा—
“हम चाहते हैं कि कोई भी प्रतिभाशाली छात्र सिर्फ पैसों की वजह से BITS से दूर न रहे। हमारे यहां हर चार में से एक छात्र को किसी न किसी रूप में आर्थिक सहायता मिलती है। कई एलुमनाई गरीब छात्रों और छात्राओं के लिए पूरी तरह फंडेड स्कॉलरशिप चला रहे हैं।”
उन्होंने खास तौर पर कम और मध्यम आय वाले परिवारों के छात्रों को BITSAT देने के लिए प्रोत्साहित किया।
BITS पिलानी ने अपना ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल अपडेट कर दिया है –
👉 www.admissions.bits-pilani.ac.in
यहीं से छात्र आवेदन, स्कॉलरशिप और एडमिशन से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
संस्थान ने साफ कहा है कि BITSAT-2026 से जुड़ी सही और आधिकारिक जानकारी सिर्फ इसी पोर्टल पर उपलब्ध होगी।





