11 Mar 2026, Wed
Breaking

महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त आज जारी: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन करेंगे ₹647 करोड़ ट्रांसफर, 69 लाख महिलाओं को मिलेगा फायदा – माओवादी इलाकों की 7658 महिलाओं को पहली बार लाभ

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 04 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया जा रहा है। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के करकमलों से 5 नवम्बर को राजनांदगांव में आयोजित “लखपति दीदी सम्मेलन” के दौरान योजना की 21वीं किश्त के रूप में 647 करोड़ 28 लाख 36 हजार 500 रुपए की राशि लाभार्थी महिलाओं के खातों में ऑनलाईन ट्रांसफर की जाएगी।

इस किश्त का लाभ 69 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा, जिनमें से 7658 महिलाएं बस्तर संभाग के माओवाद मुक्त गांवों की हैं। ये महिलाएं पहली बार इस योजना से जुड़ रही हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर शुरू की गई नियद नेल्ला नार योजना के तहत बस्तर संभाग के 327 गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विकास और सरकारी योजनाओं के लाभ को सुनिश्चित किया जा रहा है। अब इन गांवों की महिलाएं भी महतारी वंदन योजना की पात्रता सूची में शामिल की गई हैं। इनमें बीजापुर की 3872, दंतेवाड़ा की 428, कांकेर की 191, नारायणपुर की 559 और सुकमा की 2608 महिलाएं शामिल हैं। इन्हें पहली बार 76 लाख 26 हजार 500 रुपए की सहायता राशि प्राप्त होगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। योजना के तहत प्रत्येक पात्र महिला को प्रतिमाह 1000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है। अब तक 20 किश्तों में 13,024 करोड़ 40 लाख रुपए वितरित किए जा चुके हैं। 21वीं किश्त जारी होने के बाद कुल सहायता राशि बढ़कर 13,671 करोड़ 68 लाख रुपए हो जाएगी।

पढ़ें   छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कार्पोरेशन की बैठक : श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में मनेन्द्रगढ़ में नया बेवरेज डिपो खोलने पर बनी सहमति, चार जिलों में होगी सप्लाई, वित्तीय विवरणों और अन्य एजेंडों पर चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि—

“यह गर्व का क्षण है कि माओवाद के प्रभाव से मुक्त हुए गांवों की महिलाएं अब मुख्यधारा से जुड़ रही हैं। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के करकमलों से उनके खातों में राशि ट्रांसफर होना छत्तीसगढ़ के विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है।”

🟣 महतारी वंदन योजना: महिला सशक्तिकरण की मिसाल

  • अब तक दी गई सहायता राशि: ₹13,024.40 करोड़
  • 21वीं किश्त की राशि: ₹647.28 करोड़
  • कुल लाभार्थी: 69 लाख+ महिलाएं
  • नए लाभार्थी (नियद नेल्ला नार): 7,658 महिलाएं

राजनांदगांव का “लखपति दीदी सम्मेलन” छत्तीसगढ़ के लिए बनेगा महिला सशक्तिकरण का नया प्रतीक।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed