10 Mar 2026, Tue
Breaking

CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ पर तीन बड़े आयोजनों में होंगे शामिल, स्वदेशी तकनीक से जुड़ी राष्ट्रीय संगोष्ठी और अनुसूचित जनजाति आयोग के अभिनंदन समारोह में लेंगे भाग, जानें मिनट-2-मिनट पूरा कार्यक्रम…

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 7 नवंबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिनभर राजधानी रायपुर और नवा रायपुर में उनका कार्यक्रम व्यस्त रहेगा।

मुख्यमंत्री सुबह 9:30 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 9:55 बजे मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर पहुंचेंगे।
यहां 10:00 से 11:00 बजे तक “वंदे मातरम् 150वीं वर्षगांठ” के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद वे 11:10 बजे मंत्रालय से प्रस्थान कर 11:15 बजे डीएसपीएम-आईआईआईटी, नया रायपुर पहुंचेंगे, जहां “Make in Silicon – National Symposium on Enabling Indigenous Semiconductor Infrastructure” में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम 12:15 बजे तक चलेगा।

मुख्यमंत्री इसके उपरांत 12:25 बजे श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर, सेक्टर-24, नवा रायपुर पहुंचेंगे, जहां 01:25 बजे तक छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री 01:50 बजे रायपुर लौटेंगे और कुछ समय निवास पर आरक्षित रहेंगे।

दोपहर 2:50 बजे वे पुनः निवास से रवाना होकर 3:00 बजे सरदार बलबीर सिंह जूनेजा इंडोर स्टेडियम, रायपुर पहुंचेंगे, जहां “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर भव्य कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम 4:00 बजे तक चलेगा।

मुख्यमंत्री का दिनभर राष्ट्रगौरव, स्वदेशी तकनीकी सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता से जुड़े आयोजनों में सहभागिता से भरा रहेगा।


Share
पढ़ें   ब्रेकिंग वीडियो : विधायकों का दिल्ली जाने का सिलसिला आज भी जारी, CM भूपेश बघेल बोले : "विधायक आते-जाते रहते हैं...गए हैं आ जाएंगे..."

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed