6 Jun 2026, Sat
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय रायपुर के कार्यक्रमों में होंगे शामिल…DEPUTY CM अरुण साव रहेंगे नई दिल्ली के प्रवास पर…राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर BJP का बड़ा कार्यक्रम…देखें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 07 नवंबर 2025

देश के राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के आज 150 वर्ष पूरे हो गए हैं । सात नवंबर 1875 को बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा लिखी गई यह रचना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की आत्मा बन गई थी। यह गीत केवल एक कविता नहीं, बल्कि भारत की एकता, त्याग और मातृभूमि के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक है। इसी गीत ने आजादी के संघर्ष में लाखों देशवासियों को नई ऊर्जा दी थी। इस राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर बीजेपी देशभर में बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर रही है ।

 

 

सीएम विष्णुदेव साय रायपुर के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नवा रायपुर और रायपुर के कार्यक्रमों में शामिल होंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 10 बजे मंत्रालय पहुंचकर ‘वंदे मातरम्’ के कार्यक्रम में शामिल होंगे । इसके बाद IIIT में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक इस कार्यक्रम के बाद पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर में आयोजित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे । इसके बाद इनडोर स्टेडियम में ‘वंदे मातरम्’ को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे । इसके बाद अपने शासकीय निवास लौट आएंगे ।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव नेशनल अर्बन कॉनक्लेव में शामिल होने नई दिल्ली होंगे रवाना

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय नेशनल अर्बन कॉनक्लेव में शामिल होंगे। भारत सरकार का केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय 8 नवम्बर और 9 नवम्बर को आयोजित इस कॉनक्लेव में विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ शहरी विकास के विभिन्न आयामों और टिकाऊ विकास पर मंथन करेगा।

पढ़ें   CG में ईको टूरिज्म, वाटर स्पोर्ट्स और शक्ति पीठों को मिलेगा नया आयाम: CM विष्णुदेव साय ने टूरिज्म कॉरिडोर से लेकर चित्रोत्पला फिल्म सिटी तक किए बड़े ऐलान

उप मुख्यमंत्री अरुण साव कॉनक्लेव में भाग लेने 7 नवम्बर को रात दस बजे नियमित विमान से नई दिल्ली के रवाना होंगे। वे रात 11:50 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। वे 8-9 नवम्बर को सवेरे साढ़े नौ बजे से नई दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (IICC) में आयोजित नेशनल अर्बन कॉनक्लेव में भागीदारी करेंगे।

वन्देमातरम् की 150वीं जयंती पर पांचों संभागों में होगा संस्मरणोत्सव

भारतीय जनता पार्टी 7 नवम्बर को वन्देमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। 7 नवम्बर से 26 नवम्बर (संविधान दिवस) तक यह अभियान पूरे प्रदेश में चलेगा। इस कड़ी में कल 7 नवम्बर को राजधानी के इनडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के आतिथ्य में भव्य कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम के प्रभारी विधायक पुरंदर मिश्रा, पूर्व विधायक श्रीचंद सुन्दरानी व महापौर मीनल चौबे होंगी। जगदलपुर में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के आतिथ्य में संपन्न होगा महापौर संजय पाण्डेय कार्यक्रम प्रभारी होंगे।

बिलासपुर स्टेडियम में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम होगा जिसके प्रभारी पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल व महापौर पूजा विधानी हैं। अम्बिकापुर के पी.जी. कॉलेज के सभागार में होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि होगा इस दौरान प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी व महापौर मंजुला भगत मौजूद रहेंगे। दुर्ग में बीआईटी कॉलेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि होंगे दुर्ग में जितेंद्र वर्मा व महापौर अलका बाघमार को कार्यक्रम प्रभारी बनाया गया है।

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed