11 Mar 2026, Wed
Breaking

यौन उत्पीड़न के आरोपों में फंसे IG रतनलाल डांगी हटाए गए: SI की पत्नी की शिकायत के बाद गृह विभाग की कार्रवाई, PHQ में अटैच — अजय यादव बने चंदखुरी पुलिस अकादमी निदेशक

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 07 नवंबर 2025

छत्तीसगढ़ पुलिस अकादमी चंदखुरी में पदस्थ IG रतनलाल डांगी को यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के बाद पद से हटा दिया गया है। गृह विभाग ने डांगी को पुलिस अकादमी से हटाकर पुलिस मुख्यालय (PHQ) में अटैच किया है। उनकी जगह सीनियर IPS अजय यादव को चंदखुरी पुलिस प्रशिक्षण अकादमी का नया निदेशक बनाया गया है।

गृह विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता ने इस संबंध में आदेश जारी किया। अजय यादव अब तक नारकोटिक्स विभाग में तैनात थे।

शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

दरअसल, एक SI की पत्नी ने IG रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाते हुए 15 अक्टूबर 2025 को पुलिस मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि डांगी लगातार वीडियो कॉल, धमकी और निजी मुलाकात के लिए दबाव डालते थे।

महिला ने बताया कि वर्ष 2017 में कोरबा में SP रहते हुए डांगी से उसकी पहचान हुई थी, जो बाद में सोशल मीडिया के जरिए बातचीत में बदल गई। आरोप है कि जब डांगी दंतेवाड़ा, राजनांदगांव, सरगुजा और बिलासपुर में पदस्थ थे, तब भी वह महिला से संपर्क बनाए रखते थे और उत्पीड़न का सिलसिला जारी रहा।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि डांगी अपनी पत्नी की गैरमौजूदगी में बंगले में बुलाते थे, न आने पर तबादले की धमकी देते थे, और चंदखुरी ट्रांसफर के बाद भी सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक वीडियो कॉल पर संपर्क का दबाव बनाते थे।

IG आनंद छाबड़ा जांच के प्रभारी

इस पूरे मामले की जांच IG आनंद छाबड़ा को सौंपी गई है। वे सबसे पहले शिकायतकर्ता महिला का बयान और डिजिटल साक्ष्य जुटा रहे हैं। इसके बाद IG रतनलाल डांगी से भी पूछताछ की जाएगी। जांच दल में महिला अधिकारी भी शामिल हैं।

पढ़ें   भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात

डांगी बोले – “मुझे ब्लैकमेल किया जा रहा है”

IPS रतनलाल डांगी ने आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि शिकायतकर्ता महिला उन्हें ब्लैकमेल कर रही है। उन्होंने बताया कि इस महिला की हरकतों की शिकायत उन्होंने पहले ही वरिष्ठ अधिकारियों से की थी।

डांगी ने कहा, “महिला मुझे बदनाम करने और ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रही है। वह वीडियो कॉल पर निगरानी रखती थी, जहर खाकर धमकाने जैसी बातें करती थी।”

परिवार ने लगाए पलटवार के आरोप

रतनलाल डांगी के परिजनों ने भी महिला के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वह पहले भी धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग जैसे मामलों में शामिल रह चुकी है। परिजनों ने कहा कि उसके खिलाफ पुराने केस के दस्तावेज और बयान मौजूद हैं, जिन्हें जांच में शामिल किया जा सकता है।

फिलहाल क्या स्थिति है

गृह विभाग ने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर IG डांगी को पद से हटाकर PHQ अटैच कर दिया है। अब मामले की आंतरिक जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

🔹 नया पदभार: अजय यादव – निदेशक, पुलिस प्रशिक्षण अकादमी चंदखुरी
🔹 जांच अधिकारी: IG आनंद छाबड़ा
🔹 आरोपी अधिकारी: IG रतनलाल डांगी
🔹 शिकायतकर्ता: SI की पत्नी


Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed