9 Mar 2026, Mon
Breaking

बिलासपुर में आचार्य इंस्टीट्यूट के स्टाफ की सरेराह गुंडागर्दी: पम्पलेट बांट रहे ट्यूटर और पत्नी को बीच सड़क पर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल — तारबाहर पुलिस ने दर्ज किया केस

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 07 नवंबर 2025

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आचार्य इंस्टीट्यूट के स्टाफ की सरेराह गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कोचिंग सेंटर के दो शिक्षकों ने पम्पलेट बांट रहे एक होम ट्यूटर और उसकी पत्नी को बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पम्पलेट बांटने पर भड़के कोचिंग टीचर

जानकारी के मुताबिक, क्रांति नगर निवासी अभय अग्रवाल अपनी पत्नी सेफाली कला मौर्य और दो साल के बेटे के साथ अपनी संस्था का पम्पलेट बांट रहे थे। जब वह सीएमडी कॉलेज के सामने स्थित आचार्य इंस्टीट्यूट पहुंचे, तो वहां मौजूद दो टीचर आदिल और सर्वेश ने उनसे झगड़ा शुरू कर दिया।

पहले दोनों ने अभय और उनकी पत्नी के साथ अभद्रता और गाली-गलौज की, फिर सरेराह हाथापाई करने लगे। पत्नी बार-बार रोकती रही, लेकिन दोनों टीचर नहीं माने और ट्यूटर को बेरहमी से पीटते रहे।

“हमारे बच्चों को पम्पलेट बांटा तो देख लेना” — स्टाफ की धमकी

वीडियो में कोचिंग सेंटर के स्टाफ को यह कहते सुना जा सकता है कि “हमारे बच्चों को पम्पलेट बांटा तो बताउंगा।” ट्यूटर की पत्नी अपने बच्चे के साथ बीच सड़क पर खड़ी होकर रोकने की कोशिश करती रही, लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की।

पीड़ित की शिकायत, केस दर्ज

घटना के बाद पीड़ित दंपती ने तारबाहर थाने में शिकायत दर्ज कराई। टीआई कृष्णचंद सिदार ने बताया कि मामले में मारपीट और धमकी का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश है। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि ट्यूटर के साथ पहले बहस की गई और फिर उसे सरेआम पीटा गया। इस दौरान पत्नी बच्चे को लेकर चिल्लाती रही, मगर कोई रोकने नहीं आया।

पढ़ें   “सूटकेस में बंद थी खौफनाक सच्चाई” — जशपुर पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पत्नी ने ही की थी पति की हत्या, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी

कोचिंग सेंटर्स में प्रतिस्पर्धा बनी विवाद की जड़

शहर में सैकड़ों कोचिंग सेंटर हैं जो छात्रों को लुभाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। इसी प्रतिस्पर्धा के चलते यह विवाद हुआ बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोचिंग सेंटर्स पर प्रशासन का कोई नियंत्रण नहीं है, जिसके कारण ऐसे घटनाएं बढ़ रही हैं।


Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed