प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 7 नवम्बर 2025 — उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव रेडियो के माध्यम से बस्तर ओलंपिक-2025 की जानकारी साझा करेंगे। आकाशवाणी के प्रादेशिक समाचार इकाई के लोकप्रिय कार्यक्रम “बातों-बातों में” का आगामी एपिसोड पूरी तरह बस्तर ओलंपिक पर केंद्रित रहेगा।
यह कार्यक्रम शनिवार, 8 नवम्बर को सुबह 9 बजे आकाशवाणी के एफ.एम. (101.6 MHz) और मीडियम वेव (981 kHz) चैनल पर प्रसारित होगा। छत्तीसगढ़ के सभी आकाशवाणी केंद्र इस कार्यक्रम का रिले प्रसारण करेंगे ताकि अधिक से अधिक श्रोता बस्तर ओलंपिक की जानकारी प्राप्त कर सकें।
बस्तर ओलंपिक-2025 की शुरुआत विकासखंड स्तर की प्रतियोगिताओं से हो चुकी है। इसके बाद जिला और फिर संभाग स्तर की स्पर्धाएं आयोजित होंगी। अब तक 3 लाख 91 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने इसमें अपना पंजीयन कराया है, जिससे यह छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा खेल आयोजन बन गया है।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ओलंपिक की रूपरेखा, उद्देश्य, ग्रामीण खेलों के पुनर्जीवन और युवा खिलाड़ियों के अवसरों पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
🕘 प्रसारण तिथि: 8 नवम्बर 2025
📻 समय: सुबह 9 बजे
📡 चैनल: एफ.एम. 101.6 MHz / मीडियम वेव 981 kHz
🎙️ कार्यक्रम: बातों-बातों में – बस्तर ओलंपिक विशेष





