10 Mar 2026, Tue
Breaking

नुआपाड़ा उपचुनाव में गुरु खुशवंत साहेब का दमदार प्रचार, बोले– जनता भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए तैयार, हर गांव में गूंजा ‘कमल का बटन दबाएंगे’ का नारा

नुआपाड़ा (ओडिशा)/रायपुर, 8 नवम्बर:
ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया के समर्थन में छत्तीसगढ़ के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तीसरी बार क्षेत्र का दौरा कर चुनावी प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी।

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने शुक्रवार को ग्राम तोर्रा, धरमबांधा, रतिपाली, दर्लिमुंडा, कन्डेतरा और मुंढ़ेला में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। उनके पहुंचते ही सभा स्थलों पर “कमल का बटन दबाएंगे, भाजपा को जिताएंगे” के नारे गूंज उठे।

गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने विकास का जो मॉडल दिया है, उसने जनता के जीवन में ऐतिहासिक बदलाव लाया है। उन्होंने बताया कि किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी, महिलाओं को सुभद्रा योजना के तहत 10,000 रुपये की सहायता, युवाओं को रोजगार के अवसर और हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं दी जा रही हैं।

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के संकल्प को भाजपा सरकार जमीन पर उतार रही है। भाजपा केवल चुनाव नहीं लड़ रही, बल्कि विकास की लड़ाई लड़ रही है।”

मंत्री ने आगे कहा कि नुआपाड़ा की जनता का उत्साह और समर्थन भाजपा की प्रचंड जीत का संकेत है। उन्होंने कहा, “मैं तीसरी बार नुआपाड़ा आया हूं, और हर बार जनता का स्नेह और जोश पहले से कई गुना बढ़ा हुआ महसूस हो रहा है। भाजपा का संदेश घर-घर पहुंच चुका है, अब बस कमल का बटन दबाकर इस परिवर्तन को स्थायी बनाना है।”

इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक प्रतिनिधि और ग्रामवासी मौजूद रहे। जगह-जगह उमड़ी भीड़ और जोशपूर्ण माहौल ने स्पष्ट कर दिया कि नुआपाड़ा की जनता इस बार भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Share
पढ़ें   खैरागढ़ में नक्सली मोर्चे पर बड़ी सफलता: MMC ज़ोनल कमेटी के शीर्ष नेता रामधेर मज्जी सहित 12 माओवादी आत्मसमर्पण

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed