8 Mar 2026, Sun
Breaking

अब हर साल 10 हजार युवा सीखेंगे आधुनिक तकनीक — आईटीआई कॉलेजों में बड़ा बदलाव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुजरात के NAMTECH कॉलेज का किया दौरा

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 10 नवम्बर 2025


छत्तीसगढ़ में अब तकनीकी शिक्षा को नया आयाम देने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को गुजरात के गांधीनगर स्थित NAMTECH (New A Maker’s Institute of Technology) का भ्रमण किया और कॉलेज की अत्याधुनिक शिक्षण प्रणाली का अध्ययन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के आईटीआई कॉलेजों में अब आधुनिक तकनीक, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, रोबोटिक्स और ऑटोमेशन की शिक्षा दी जाएगी, जिससे हर साल 10,000 से अधिक युवा नई तकनीक में प्रशिक्षित हो सकेंगे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गुजरात महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पवित्र भूमि है, जिसने आत्मनिर्भरता और नवाचार की दिशा में पूरे देश को प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी इसी तरह के संस्थान स्थापित करने की योजना है, ताकि युवाओं को तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ औद्योगिक प्रशिक्षण का भी अनुभव मिल सके।

साय ने NAMTECH कॉलेज में छात्रों से संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई, प्रोजेक्ट्स और मशीनों पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। कॉलेज प्रबंधन ने मुख्यमंत्री को बताया कि यहाँ शिक्षा का एक नेटवर्क मॉडल अपनाया गया है, जिसके तहत विभिन्न कॉलेजों को आपस में जोड़ा गया है ताकि शिक्षा अधिक प्रभावी बन सके। यही मॉडल अब छत्तीसगढ़ में भी लागू करने की तैयारी है।

इस योजना के तहत राज्य के कुछ प्रमुख आईटीआई कॉलेजों को आधुनिक प्रयोगशालाओं, डिजिटल प्रशिक्षण सुविधाओं और अत्याधुनिक मशीनों से लैस किया जाएगा। एक कॉलेज को किसी विशेष तकनीक में दक्ष बनाया जाएगा और वह अन्य कॉलेजों को उस तकनीक का प्रशिक्षण देगा। इससे छात्रों को न केवल किताबों की जानकारी मिलेगी, बल्कि वे उद्योगों में सीधे काम करने के लिए आवश्यक कौशल भी हासिल करेंगे।

पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजभवन में दीपावली मिलन समारोह में होंगे शामिल, राज्यपाल रमेन डेका संग साझा करेंगे शुभकामनाएं, जानें पूरा कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि “विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में छत्तीसगढ़ की भूमिका बेहद अहम होगी। हमारे युवा ही राज्य की सबसे बड़ी ताक़त हैं। हम ऐसे युवाओं को तैयार कर रहे हैं जो नई सोच और आधुनिक तकनीक के साथ विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत की दिशा में कदम बढ़ाएंगे।”

मुख्यमंत्री के साथ इस दौरे में प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सचिव राहुल भगत, उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के सचिव एस. भारतीदासन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed