6 Jun 2026, Sat
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय अहमदाबाद में ‘इन्वेस्टर्स कनेक्ट’ कार्यक्रम में होंगे शामिल…DEPUTY CM अरुण साव लौटेंगे रायपुर…बिहार में दूसरे चरण का मतदान…कई जिलों में चलेगी शीतलहर…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 11 नवंबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने गुजरात प्रवास के दूसरे दिन अहमदाबाद में ‘इन्वेस्टर्स कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल होंगे । इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए उद्योगपतियों को छत्तीसगढ़ में निवेश करने के लिए सीएम बातचीत करेंगे । कल उद्योग विभाग के बड़े अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बैठक भी की है । माना जा रहा है छत्तीसगढ़ में गुजरात के बड़े उद्योगपति आने वाले दिनों में भी निवेश करेंगे । आपको बताते चलें कि कल मुख्यमंत्री ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मुलाकात भी की है ।

 

 

डिप्टी CM अरुण साव लौटेंगे रायपुर

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज अपने नई दिल्ली और गुजरात प्रवास के बाद रायपुर लौटेंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज बिलासपुर में राउत नाच महोत्सव में शामिल होंगे। वे नई दिल्ली और गुजरात प्रवास से लौटने के बाद 11 नवम्बर को दोपहर ढाई बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल से सड़क मार्ग से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वे शाम पांच बजे बिलासपुर के बहतराई इंडोर स्टेडियम में युग प्रवर्तक डॉ. हेडगेवार संघ सृजन के भव्य नाट्य अविष्कार में शामिल होंगे। वे रात सवा आठ बजे एस.ई.सी.एल. मुख्यालय के सामने सरकंडा खेल मैदान में ब्राम्हण प्रीमियर लीग-2025 में शामिल होंगे।

अरुण साव रात नौ बजे बिलासपुर के मंगला में 27वें राउत नाच महोत्सव में शामिल होंगे। वे रात पौने दस बजे बिलासपुर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे रात पौने 12 बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।

पढ़ें   सुशासन तिहार 2025: CM विष्णुदेव साय का चौंकाने वाला हेलीकॉप्टर लैंडिंग, करिगांव की चौपाल में खाट पर बैठकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं ने कमल भेंटकर किया स्वागत

बिहार में अंतिम चरण का मतदान आज

दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। दूसरे और अंतिम चरण में 3 करोड़ 70 लाख से अधिक मतदाता 122 सीटों पर 1302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार के आधा दर्जन से अधिक मंत्री भी शामिल हैं।

बिहार चुनाव के दूसरे चरण में 45,399 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे, जिनमें से 40,073 मतदान केंद्र ग्रामीण इलाकों में हैं। कुल मतदाताओं में 1.75 करोड़ महिलाएं हैं. हिसुआ सीट (नवादा) में सबसे अधिक 3.67 लाख मतदाता हैं, जबकि लौरिया, चनपटिया, रक्सौल, त्रिवेणीगंज, सुगौली और बनमखी में प्रत्याशियों की संख्या सबसे ज्यादा (22-22) है। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 121 सीटों के लिए मतदान हुआ था, जिसमें 65% से अधिक पोलिंग दर्ज हुई थी।

आज कई जिलों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

अनुसार, उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट हो रही है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है। इन इलाकों में रायपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर ज़िले शामिल है। इन जिलों में शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया हैं। वहीं राजधानी रायपुर में भी अब कड़ाके ठंड महसूस होनी लगी है। राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में सुबह से कोहरा छाने के साथ-साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग बिना गरम कपड़ो के घर से नहीं निकल पा रहे हैं।

Share

 

 

 

 

 

You Missed