7 Sep 2026, Mon
Breaking

अमित बघेल भगोड़ा घोषित : रायपुर पुलिस ने अमित बघेल का पता बताने वाले के लिए की इनाम की घोषणा, गिरफ़्तारी के लिए पुलिस की कई जगह छापेमारी

रायपुर, 11 नवंबर 2025

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। रायपुर पुलिस ने सोमवार को उन्हें ‘भगोड़ा’ घोषित करते हुए उन पर 5 हजार रुपए के नकद इनाम का ऐलान कर दिया है। पुलिस की कई विशेष टीमें बघेल की तलाश में जुटी हुई हैं और उनके सभी संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) लाल उमेद सिंह ने यह इनाम घोषित किया है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि जो कोई भी अमित बघेल के बारे में कोई पुख्ता जानकारी देगा, उसे 5 हजार रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा और सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।

अमित बघेल को पकड़ने के लिए पुलिस ने अपना तलाशी अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में रविवार की देर रात पुलिस की टीमों ने बघेल के कई करीबियों और उनके संभावित ठिकानों पर एक साथ दबिश दी।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ में जनजातीय पर्वतारोहियों की बड़ी छलांग: जशपुर के रॉक क्लाइम्बर्स अल्पाइन अभियान पर, हिमालय में दिखाएंगे दमखम

 

 

 

 

 

You Missed