8 Sep 2026, Tue
Breaking

Actor धर्मेंद्र की मौत की खबर ‘अफवाह’ : बेटी ईशा देवल ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी जानकारी, बोलों – “अफ़वाह न फैलाएं, पापा रिकवर कर रहे”

मुंबई, 11 नवंबर 2025

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र की मौत की खबर महज अफवाह है । कुछ देर पहले ही उनके मौत की खबर अफवाह के तौर पर फैली थी, लेकिन उनकी बेटी ईशा देओल ने सोशल मीडिया में लिखा कि उनके पित स्वस्थ हैं और रिकवर कर रहे हैं ।

 

 

बॉलीवुड एक्टर और हिंदी सिनेमा के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र की सेहत एक बार फिर चर्चा में है । कुछ दिन पहले ही उन्हें अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था । खबरों के मुताबिक, उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई थी, जिसके चलते डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें निगरानी में रखा, उसके बाद से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है । आपको बता दें कि धर्मेंद्र बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से दिल जीता है और उन्हें प्यार से फैन्स गरम-धरम भी कहते हैं । हिंदी सिनेमा के हीमैन धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसम्बर 1935 को पंजाब में हुआ । उनका पूरा नाम धरम सिंह देओल है । धर्मेन्द्र के पिता स्कूल हेडमास्टर थे,  अपने गांव से मीलों दूर धर्मेन्द्र ने एक सिनेमाघर में सुरैया की फिल्म ‘दिल्लगी’ देखी और इससे वे इतने प्रभावित हुए कि अपना करियर उन्होंने फिल्मों में बनाने का निश्चय किया । धर्मेन्द्र ने 40 दिनों तक रोजाना ‘दिल्लगी’ देखी और इस फिल्म देखने के‍ लिए मीलों पैदल चले । धर्मेन्द्र को जब पता चला कि फिल्मफेअर नामक पत्रिका नई प्रतिभा की खोज कर रही है तो उन्होंने भी फॉर्म भेजा । धर्मेन्द्र ने कहीं से भी अभिनय नहीं सीखा था ।

पढ़ें   बिरनपुर कांड में CBI की बड़ी कार्रवाई : मुस्लिम समाज के दो लोगों को CBI की टीम ने किया गिरफ्तार, ईश्वर साहू ने सदन में उठाया था मुद्दा

इसके बावजूद उन्होंने तमाम प्रतिभाशाली लोगों को पीछे छोड़ा और वे इस टैलेंट हंट में चुन लिए गए.इस तरह उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में ऐसा कदम रखा कि उनका सफर आज भी जारी है…

Share

 

 

 

 

 

You Missed