6 Jun 2026, Sat

बीजापुर मुठभेड़ में बड़ी सफलता: सुरक्षाबलों ने छह नक्सलियों को किया ढेर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 11 नवंबर 2025
बीजापुर के घने जंगलों में छत्तीसगढ़ पुलिस की डीआरजी (District Reserve Guard) और एसटीएफ (Special Task Force) की संयुक्त टीम ने नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। अब तक छह नक्सली मारे जाने की पुष्टि हुई है

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस ऑपरेशन में मिली सफलता पर सुरक्षा बलों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई लाल आतंक के समूल नाश की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मुख्यमंत्री ने कहा, “नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में 31 मार्च 2026 तक देश और प्रदेश से नक्सलवाद समाप्त करने का जो संकल्प लिया गया है, उसकी दिशा में यह एक और निर्णायक कदम है।”

 

 

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार इस मिशन को पूरी प्रतिबद्धता और समन्वय के साथ आगे बढ़ा रही है, और राज्य के आदिवासी क्षेत्रों में शांति, विकास और विश्वास की स्थापना ही इस अभियान का अंतिम लक्ष्य है।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, मुठभेड़ अब भी जारी है और इलाके में अतिरिक्त बल भेजे गए हैं। मारे गए नक्सलियों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है।


Share
पढ़ें   CM VISHNUDEV SAI MEETS PRESIDENT AWARDEES : राष्ट्रपति रोवर रेंजर अवार्ड से सम्मानित देवाशीष मखीजा और मनतृप्त कौर ने की मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात, CM ने दी बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.