6 Jun 2026, Sat
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय अपने शासकीय निवास में सुनेंगे लोगों की समस्याएं…DEPUTY CM अरुण साव रहेंगे मुंगेली जिले के प्रवास पर…मंत्री गजेंद्र यादव दुर्ग जिले को देंगे विकास कार्यों की सौगात…SIR को लेकर कांग्रेस भवन में बड़ी बैठक…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 13 नवंबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने शासकीय निवास में दोपहर 12 बजे से जनदर्शन लगाएंगे । इस दौरान आम जनता की सदस्याओं को सुनकर उसका समाधान करते नजर आएंगे । जनदर्शन में सीएम के साथ कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे । जनदर्शन आज दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस अवसर पर प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके।

 

 

राज्य सरकार के जनदर्शन कार्यक्रम का उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। यह पहल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता और पारदर्शी सुशासन के संकल्प को दर्शाती है, जिससे आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित हो सके।

डिप्टी सीएम मुंगेली जिले के प्रवास पर

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज मुंगेली जिले के प्रवास पर रहेंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक एकता यात्रा में मुंगेली में शामिल होंगे । उसके बाद लोरमी के नवाडीह पहुंचकर जिला स्तरीय पशु – पक्षी प्रदर्शनी एवं मेला में शामिल होंगे । देर रात उपमुख्यमंत्री अपने नवा रायपुर स्थित शासकीय निवास लौट आएंगे ।

कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव दुर्ग जिले के प्रवास पर

कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव आज दुर्ग जिले को कई विकास कार्यों की सौगात देंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक चंडी मंदिर में डोमरोड व मंच निर्माण का भूमिपूजन करेंगे । इसके बाद आत्मनिर्भर भारत एवं संकल्प अभियान और विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे । दोपहर 1 बजे से जनदर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सुनेंगे । कई कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रात्रि विश्राम दुर्ग में ही करेंगे ।

पढ़ें   CG में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण: मुकेश बंसल को किया गया मुक्त, रजत कुमार को सौंपा गया सामान्य प्रशासन विभाग का प्रभार

SIR को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक

आज काग्रेस की एसआईआर निगरानी समिति की बैठक 13नवंबर को दोपहर 1बजे राजीव भवन में है । बैठक में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निगरानी कमेटी के संयोजक मोहन मरकाम और सदस्य गण उपस्थित रहेंगे ।

 

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed